Home Top News बंगाल में BJP के खिलाफ ममता का ‘मंत्र’, एकजुटता के लिए कांग्रेस-लेफ्ट से भुलाने को कहा मतभेद

बंगाल में BJP के खिलाफ ममता का ‘मंत्र’, एकजुटता के लिए कांग्रेस-लेफ्ट से भुलाने को कहा मतभेद

by Sachin Kumar 21 July 2026, 9:48 PM IST
21 July 2026, 9:48 PM IST
Mamata Banerjee INDIA unity rival TMC camps

West Bengal : TMC प्रमुख ममता बनर्जी ने मंगलवार को कांग्रेस और CPI(M) से अपील की कि वे अपने मतभेदों को भुलाकर पश्चिम बंगाल में INDIA ब्लॉक को मजबूत करें. साथ ही बीजेपी के खिलाफ एकजुट होकर लड़ाई लड़नी चाहिए. पूर्व मुख्यमंत्री की तरफ से यह अपील ऐसे समय में आई है जब TMC में अंदरूनी कलह चरम पर पहुंच गई है. राज्य में ममता बनर्जी और बागी गुट द्वारा अलग-अलग ‘शहीद दिवस’ रैलियां आयोजित की गईं. बता दें कि यह सालाना कार्यक्रम 21 जुलाई, 1993 को तत्कालीन वाम मोर्च सरकार के दौरान एक रैली में पुलिस फायरिंग में मारे गए 13 युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की याद में आयोजित किया जाता है.

एकजुट होकर लड़ना चाहिए

सत्ता में से बाहर होने के बाद टीएमसी का कार्यक्रम बंटा-बंटा सा नजर आ रहा है. कोलकाता में तीन ‘शहीद दिवस’ कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें मुख्य रूप से बिड़ला तारामंडल के पास ममता के नेतृत्व वाली TMC ने रैली की, मेयो रोड पर रिताब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाला गुट ने किया कार्यक्रम किया और शहीद मीनार पर कांग्रेस ने भी कार्यक्रम आयोजित किया. इसी बीच ममता बनर्जी ने कांग्रेस और CPI(M) से पुराने जख्मों को भूलकर एक मंच पर आने का आग्रह किया. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं चाहती हूं कि बंगाल में BJP से लड़ने के लिए सभी INDIA ब्लॉक के तहत एकजुट हों. साथ ही मैं दूसरे लोगों से भी आग्रह करती हूं कि वे अपने मतभेदों को भुलाकर एक होकर लड़ें.

PM आवास पर कांग्रेस का प्रदर्शन! पुलिस हिरासत में लिए गए राहुल-अखिलेश; बस में ले जाया गया

वे चोर हैं, बीजेपी में चलें जाएं

पश्चिम बंगाल में TMC अपने गठन के बाद से सबसे बड़े आंतरिक संकट से जूझ रही है. हाल ही के विधानसभा चुनावों में पार्टी की हार के बाद कई वरिष्ठ नेताओं और लोकसभा के ज्यादातर सांसदों ने नेतृत्व का साथ छोड़ दिया है. हालांकि, ममता ने बागी नेताओं के साथ किसी भी तरह के समझौते की संभावना को खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि मैं गद्दारों को चुनौती देती हूं कि वे सीधे बीजेपी में शामिल हों और चुनाव लड़ें. वे चोर हैं और मैं कभी भी उन्हें कभी भी अपनी पार्टी में वापस नहीं लूंगी. अगर आप बीजेपी का समर्थन करना चाहते हैं, तो बीजेपी में चले जाएं. आपमें से जितने ज्यादा लोग पार्टी छोड़ेंगे, मुझे उतनी ही खुशी होगी. उन्होंने आगे कहा कि खाली जगहों को भरने के लिए मेरे युवा कार्यकर्ता मौजूद हैं. पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि वही ‘असली तृणमूल कांग्रेस’ का प्रतिनिधित्व करती हैं.

कार्यकर्ताओं के खिलाफ 14 हजार केस दर्ज किए

ममता बनर्जी ने शुभेंदु अधिकारी का नाम लिए बिना चेतावनी दी कि वह दस साल के कार्यकाल में उनकी भूमिका के बारे में कई तथ्यों का पर्दाफाश कर सकती हैं. उन्होंने कहा कि अगर मैंने मुंह खोला तो तृणमूल में आपके 10 साल के कार्यकाल के दौरान आपने जो कुछ भी किया, उसका खुलासा कर दूंगी. मैं कुछ ही समय में आपका नाकाब तक उतार दूंगी. इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी दावा किया कि केंद्रीय एजेंसियों और पुलिस ने TMC नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ करीब 14,000 आपराधिक मामले दर्ज किए हैं.

PM आवास के पास हाई वोल्टेज ड्रामा! राहुल-प्रियंका समेत धरने पर बैठी कांग्रेस; मोदी से मांगा इस्तीफा

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?