Home Top News आय से अधिक संपत्ति मामले में SC का बड़ा फैसला: राहुल के खिलाफ CBI-ED जांच के आदेश पर रोक

आय से अधिक संपत्ति मामले में SC का बड़ा फैसला: राहुल के खिलाफ CBI-ED जांच के आदेश पर रोक

by Sanjay Kumar Srivastava 25 November 2026, 3:24 PM IST
25 November 2026, 3:24 PM IST
आय से अधिक संपत्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: राहुल गांधी के खिलाफ CBI-ED जांच के आदेश पर रोक

Rahul Gandhi: आय से अधिक संपत्ति के मामले में कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बुधवार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के उस आदेश को रद्द कर दिया है, जिसमें CBI और ED को राहुल गांधी के खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच और उसके सत्यापन के निर्देश दिए गए थे. भारत के प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने यह फैसला सुनाया. सर्वोच्च न्यायालय ने मामला नए सिरे से विचार करने के लिए वापस इलाहाबाद हाई कोर्ट को भेज दिया है.

हाई कोर्ट को नए सिरे से सुनवाई के निर्देश

उच्च न्यायालय को यह जांचने के लिए कहा गया है कि शिकायतकर्ता विग्नेश शिशिर की याचिका कानूनी रूप से विचार योग्य है या नहीं, साथ ही राहुल गांधी को सुनने के बाद अन्य पहलुओं पर भी फिर से विचार करना होगा. यह याचिका कर्नाटक के कार्यकर्ता विग्नेश शिशिर ने दायर की थी, जिसमें राहुल गांधी पर आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति रखने के आरोप लगाए गए थे. पीठ ने BJP सदस्य विग्नेश शिशिर द्वारा दायर याचिका को हाई कोर्ट के पास वापस भेज दिया, ताकि इस पर नए सिरे से विचार किया जा सके. इसमें यह सवाल भी शामिल है कि क्या यह याचिका सुनवाई योग्य है या नहीं.

कांग्रेस नेता ने दी थी सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी

इससे पहले, शीर्ष अदालत ने इलाहाबाद हाई कोर्ट से कहा था कि वह कांग्रेस नेता के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के आरोपों से जुड़े मामले में आगे की कार्रवाई न करे. अदालत ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) से भी कहा था कि वे लोकसभा में विपक्ष के नेता के खिलाफ दर्ज इस मामले में हाई कोर्ट के निर्देशों के तहत कोई रिपोर्ट दाखिल न करें. इससे पहले गांधी ने हाई कोर्ट के उस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी, जिसमें CBI और ED को जांच के निर्देश दिए गए थे.

दोहरी नागरिकता और संपत्ति विवाद

हाई कोर्ट ने कहा था कि CBI द्वारा दाखिल हलफनामा उसके पिछले आदेश के अनुरूप नहीं है. इसमें गांधी की संपत्ति को लेकर याचिकाकर्ता द्वारा की गई शिकायत पर हुई प्रगति के बारे में पर्याप्त जानकारी नहीं दी गई थी.अदालत ने CBI के भ्रष्टाचार-रोधी विभाग (नई दिल्ली मुख्यालय) के संयुक्त निदेशक या संबंधित जोन के प्रमुख को निर्देश दिया था कि वे व्यक्तिगत रूप से एक नया हलफनामा दाखिल करें, जिसमें इस मामले में हुई प्रगति का पूरा विवरण हो. इससे पहले BJP नेता ने यह आरोप लगाते हुए भी याचिकाएं दायर की थीं कि कांग्रेस नेता के पास दोहरी नागरिकता है.

बस अब और नहीं: अवमानना मामले में केजरीवाल, सिसोदिया और संजय सिंह को हाई कोर्ट का ‘आखिरी अल्टीमेटम’

News Source: ANI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?