Home लाइफस्टाइल 5 Summer Style Kurti for Women: ऑफिस के लिए परफेक्ट समर स्टाइल, ये 5 कुर्तियां देंगी आपको कूल लुक और कम्फर्ट

5 Summer Style Kurti for Women: ऑफिस के लिए परफेक्ट समर स्टाइल, ये 5 कुर्तियां देंगी आपको कूल लुक और कम्फर्ट

by Jiya Kaushik 10 May 2025, 3:40 PM IST (Updated 20 May 2025, 2:16 PM IST)
10 May 2025, 3:40 PM IST (Updated 20 May 2025, 2:16 PM IST)
5 Summer Style Kurti for Women: अगर आप को भी इस मौसम में कपड़ो की टेंशन सत्ता रही है तो इस बढ़ती गर्मी में अपने वॉर्डरोब में जरूर रखे ये 5 ऑफिस वियर समर स्टाइल कुर्तियां. इन्हे पहन कर आप भी रहेंगी कूल!

5 Summer Style Kurti for Women: अगर आप को भी इस मौसम में कपड़ो की टेंशन सत्ता रही है तो इस बढ़ती गर्मी में अपने वॉर्डरोब में जरूर रखे ये 5 ऑफिस वियर समर स्टाइल कुर्तियां. इन्हे पहन कर आप भी रहेंगी कूल!

5 Summer Style Kurti for Women: जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती जा रही है, वैसे-वैसे इस मौसम में कैसे कपडे पहने ये टेंशन सभी के दिमाग में आ रहा होगा. गर्मी के मौसम में ऑफिस जाने के लिए ऐसा पहनावा चुनना जो स्टाइलिश भी हो और आरामदायक भी, ये किसी चुनौती से कम नहीं. आज हम आपको बताएंगे 5 ऐसी समर कुर्तियों जो हर वर्किंग महिला की वॉर्डरोब में जरूर होनी चाहिए. ये कुर्तियां न सिर्फ फैशनेबल हैं, बल्कि आपको गर्मी में ठंडक का अहसास भी दिलाएंगी.

कॉटन स्ट्रेट कुर्ती

कॉटन एक ऐसा फैब्रिक है जो गर्मी में सबसे ज्यादा राहत देता है. स्ट्रेट फिट वाली सिंपल कॉटन कुर्ती ऑफिस के लिए परफेक्ट चॉइस है. यह प्रोफेशनल लुक देने के साथ-साथ हवा को त्वचा तक पहुंचने देती है, जिससे आप दिन भर फ्रेश महसूस करेंगी. प्लेन कलर या हल्के प्रिंट वाली कॉटन कुर्तियां पैंट या प्लाजो के साथ खूब जचती हैं.

पेस्टल कलर कुर्तियां

गर्मियों में हल्के रंगों का चलन हमेशा से रहा है, और पेस्टल शेड्स की कुर्तियां ऑफिस के लिए बेस्ट रहती हैं. मिंट ग्रीन, बेबी पिंक, लैवेंडर और पीच जैसे रंग न सिर्फ ट्रेंडी हैं बल्कि देखने में भी बहुत सुकूनदेह होते हैं. ये कुर्तियां आपको प्रोफेशनल के साथ-साथ फ्रेश लुक भी देती हैं.

लाइट प्रिंटेड ए-लाइन कुर्ती

अगर आप सिंपल फिर भी थोड़े डिजाइनर लुक की तलाश में हैं, तो अ-लाइन प्रिंटेड कुर्तियां आपके लिए हैं. ये कुर्तियां न केवल देखने में खूबसूरत होती हैं, बल्कि शरीर को बिना चिपके आरामदायक फिट देती हैं. छोटे-छोटे फ्लोरल या जियोमेट्रिक प्रिंट ऑफिस लुक के लिए परफेक्ट बैलेंस बनाते हैं.

स्लीवलेस कुर्ती

गर्मियों में अगर ऑफिस ड्रेस कोड स्लीवलेस की अनुमति देता है, तो यह एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. हल्के कपड़े में बनी स्लीवलेस कुर्ती गर्मी से राहत देने के साथ-साथ मॉडर्न लुक भी देती है. आप चाहें तो इसे एक कॉटन श्रग या लाइट जैकेट के साथ पेयर कर सकती हैं.

शर्ट-स्टाइल कुर्ती

जो महिलाएं थोड़ा वेस्टर्न टच चाहती हैं, उनके लिए शर्ट-स्टाइल कुर्तियां एक स्मार्ट चॉइस हो सकती है. ये कुर्तियां प्रोफेशनल और एलिगेंट दोनों देखने में मदद करती है. बेल्ट या फ्रंट बटन डिटेल्स वाली कुर्तियां ऑफिस मीटिंग्स या प्रेजेंटेशन के लिए खासतौर पर परफेक्ट होती हैं.

यह भी पढ़ें: मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत करेगा मेजबानी! जानें इसे पहले कब-कब रच चुका है ये कहानी

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?