Home लाइफस्टाइल इस करवाचौथ पर पहनें ये ट्रेंडी चूड़ियां, हाथों की खूबसूरती देख हर कोई करेगा आपकी तारीफ

इस करवाचौथ पर पहनें ये ट्रेंडी चूड़ियां, हाथों की खूबसूरती देख हर कोई करेगा आपकी तारीफ

by Preeti Pal 21 October 2026, 3:21 PM IST
21 October 2026, 3:21 PM IST
इस करवाचौथ पर पहनें ये ट्रेंडी चूड़ियां, हाथों की खूबसूरती देख हर कोई करेगा आपकी तारीफ

Karwa Chauth Bangles Designs: करवाचौथ का त्योहार आते ही महिलाओं की शॉपिंग लिस्ट लंबी होने लगती है. खूबसूरत साड़ी, डिजाइनर सूट, मैचिंग जूलरी और मेकअप के साथ महिलाएं अपने लुक को परफेक्ट बनाने में लग जाती हैं. लेकिन इन सबके बीच एक चीज ऐसी है, जिसके बिना सुहागिनों का श्रृंगार अधूरा रहता है और वो है चूड़ियां. ऐसे में अगर आप भी इस करवाचौथ अपने हाथों को और खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो कुछ ट्रेंडी चूड़ियों के डिजाइन ट्राई कर सकती हैं.

कुंदन वाली चूड़ियां

अगर आप करवाचौथ पर किसी महारानी जैसा लुक चाहती हैं, तो कुंदन वाली चूड़ियां शानदार ऑप्शन हैं. ये साड़ी और लहंगे दोनों के साथ खूबसूरत लगती हैं. गोल्डन और रेड कलर की कुंदन चूड़ियां आपके फेस्टिव लुक में चार चांद लगा सकती हैं.

मेटल चूड़ियां

आजकल मेटल चूड़ियां भी काफी पसंद की जा रही हैं. अगर आप कुछ सिंपल लेकिन क्लासी पहनना चाहती हैं, तो गोल्डन या सिल्वर मेटल चूड़ियां भी ट्राई कर सकती हैं. इन्हें डिजाइनर सूट और इंडो-वेस्टर्न आउटफिट के साथ भी पहना जा सकता है.

इस फेस्टिव सीजन गहनों से बढ़ाएं स्टाइल, ब्रोच से लेकर सिल्वर जूलरी तक छाए हुए हैं ये 5 नए ट्रेंड्स

कांच की चूड़ियां

करवाचौथ पर लाल और हरी कांच की चूड़ियों का अपना अलग ही अट्रैक्शन होता है. ये ट्रेडिशनल लुक पसंद करने वाली महिलाओं के लिए बेस्ट ऑप्शन है. आप इनके बीच गोल्डन चूड़ियां या स्टोन वाले कड़े लगाकर खूबसूरत सेट तैयार कर सकती हैं.

पर्ल चूड़ियां

अगर आपको ज्यादा चमक-दमक पसंद नहीं है, तो मोतियों वाली चूड़ियां ट्राई करें. पर्ल डिजाइन वाली चूड़ियां बहुत खूबसूरत और एलिगेंट लगती हैं. खासकर पेस्टल कलर की साड़ी या हल्के रंग के सूट के साथ इनका कॉम्बिनेशन शानदार लगता है.

मीनाकारी चूड़ियां

रंग-बिरंगी मीनाकारी चूड़ियां आपके हाथों की खूबसूरती बढ़ा सकती हैं. अगर आप करवाचौथ पर हैवी ट्रेडिशनल आउटफिट पहन रही हैं, तो मीनाकारी चूड़ियां अच्छा ऑप्शन हो सकती हैं.

स्टोन वाली चूड़ियां

अगर आपको चमकदार जूलरी पसंद है, तो स्टोन वाली चूड़ियां जरूर ट्राई करें. इनमें लगे शाइनी स्टोन आपके हाथों को अट्रैक्टिव लुक देते हैं. इन्हें आप अपनी ड्रेस के कलर से मैच करके पहन सकती हैं.

त्योहारों पर दिखना है स्टाइलिश? करीना से अनन्या तक, बॉलीवुड हसीनाओं से लें Bandhani लुक इंस्पिरेशन

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?