Silver Cleaning Tips: चांदी की पायल हो, बिछिया या फिर कोई और खूबसूरत जूलरी , इनकी चमक हर किसी को पसंद आती है. खासकर शादी-पार्टी और त्योहारों पर चांदी के गहने आपके ट्रेडिशनल लुक में चार चांद लगा देते हैं. लेकिन परेशानी तब शुरू होती है, जब चमचमाती चांदी धीरे-धीरे काली पड़ने लगती है. कई बार तो महंगी पायल भी पुरानी दिखने लगती है. अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. कुछ आसान तरीकों से आप घर पर ही चांदी के गहनों की सफाई कर सकती हैं. हालांकि, गहनों की चमक लौटाने के चक्कर में उनकी पॉलिश खराब न हो, इसका ध्यान रखना भी जरूरी है.
क्यों काली पड़ जाती है चांदी?
सबसे पहले समझते हैं कि चांदी का रंग काला क्यों होने लगता है. दरअसल, हवा में मौजूद सल्फर से चांदी के संपर्क में आकर उसकी सतह पर काली परत बना सकते हैं. इसके अलावा पसीना, नमी, परफ्यूम और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स भी चांदी की चमक कम कर सकते हैं. इसलिए चांदी का काला पड़ना हमेशा गंदगी जमा होने की निशानी नहीं है.

गुनगुना पानी और हल्का साबुन
चांदी की पायल या बिछिया पर हल्की गंदगी जमा है, तो सबसे पहले ये आसान तरीका अपनाएं. एक कटोरी में गुनगुना पानी लें और उसमें थोड़ा साबुन मिलाएं. अब सिंपल चांदी के गहनों को कुछ मिनट इसमें रखें. इसके बाद मुलायम कपड़े से धीरे-धीरे साफ करें. साफ पानी से धोकर तुरंत अच्छी तरह सुखा लें. ध्यान रहे, ये तरीका नॉर्मल गंदगी हटाने के लिए है. इससे जिद्दी कालापन पूरी तरह नहीं हटेगा.
इस करवाचौथ पर पहनें ये ट्रेंडी चूड़ियां, हाथों की खूबसूरती देख हर कोई करेगा आपकी तारीफ
बेकिंग सोडा का इस्तेमाल
चांदी चमकाने के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल भी काफी पॉपुलर है. लेकिन इसे सीधे गहनों पर रगड़ने से नुकसान हो सकता है. बेकिंग सोडा चांदी पर खरोंच डाल सकता है. खासकर नक्काशीदार, ऑक्सीडाइज्ड और खास पॉलिश वाली जूलरी पर इसका इस्तेमाल करने से बचें.
एल्युमिनियम फॉयल
चांदी का कालापन हटाने के लिए एल्युमिनियम फॉयल, बेकिंग सोडा और गर्म पानी वाला तरीका भी इस्तेमाल किया जाता है. हालांकि, ये हर गहने के लिए सेफ नहीं है. अगर आपकी पायल में मोती, नग, स्टोन या खास फिनिश है, तो इसे इस बिल्कुल यूज न करें.

चांदी को काला होने से कैसे बचाएं?
चांदी की चमक लंबे समय तक बनाए रखने के लिए कुछ टिप्स फॉलो कर सकते हैं. जैसे, पायल उतारने के बाद उन्हें सॉफ्ट कपड़े से साफ करें. गहनों को नमी से दूर रखें और अलग एयरटाइट पाउच में स्टोर करें. इसके अलावा परफ्यूम, लोशन या सफाई वाले केमिकल इस्तेमाल करते हुए चांदी के गहने उतार देना बेहतर है.
कब लें ज्वेलर की मदद?
अगर चांदी बहुत ज्यादा काली पड़ गई है, उसकी पॉलिश उतर रही है, तो घरेलू नुस्खे आज़माने की बजाय ज्वेलर से सफाई कराएं. याद रखें, चांदी की खूबसूरती सिर्फ उसकी चमक में नहीं, बल्कि सही देखभाल में भी छिपी है. थोड़ी सावधानी से आपकी फेवरेट पायल और बिछिया लंबे टाइम तक खूबसूरत बनी रह सकती हैं.
Karwa Chauth पर पैरों की खूबसूरती में लगाएं चार चांद, आलता के ये 6 डिजाइन देंगे परफेक्ट फेस्टिव लुक
