Home लाइफस्टाइल Diwali पर घर सजाने के लिए नहीं खर्च करने पड़ेंगे हजारों रुपये! पुरानी चीजों से दें घर को नया लुक

Diwali पर घर सजाने के लिए नहीं खर्च करने पड़ेंगे हजारों रुपये! पुरानी चीजों से दें घर को नया लुक

by Preeti Pal 26 October 2026, 2:51 PM IST
26 October 2026, 2:51 PM IST
Diwali पर घर सजाने के लिए नहीं खर्च करने पड़ेंगे हजारों रुपये! पुरानी चीजों से दें घर को नया लुक

Diwali Decoration Ideas: दीवाली आते ही घर की साफ-सफाई और सजावट की तैयारियां शुरू हो जाती हैं. हर कोई चाहता है कि उसका घर किसी खूबसूरत महल से कम न लगे. लेकिन इसके लिए महंगे पर्दे, लाइट्स और डेकोरेशन का सामान खरीदना जरूरी नहीं है. अगर आप थोड़ी क्रिएटिविटी दिखाएं, तो घर में पड़ी पुरानी चीजों से भी बढ़िया सजावट कर सकते हैं. खास बात ये है कि इसके लिए आपको बाजार में हजारों रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. पुराने दुपट्टे, खाली कांच के जार, मिट्टी के दीये और कुशन कवर आपके घर की खूबसूरती में चार चांद लगा सकते हैं.

खाली कांच के जार

घर में अचार, जैम या दूसरी चीजों के खाली कांच के जार जरूर रखे होंगे. इन्हें फेंकने के बजाय दिवाली की सजावट में इस्तेमाल करें. सबसे पहले जार को अच्छी तरह साफ करके सुखा लें. अब इसके अंदर छोटी LED फेयरी लाइट्स डाल दें. बाहर कलरफुल रिबन या गोल्डन लेस लगा सकते हैं. इन जार को सेंटर टेबल, खिड़की या घर के एंट्री गेट के पास रखें. रात में इनकी रोशनी बहुत खूबसूरत लगेगी.

पुराने दुपट्टे

अलमारी में रखा पुराना दुपट्टा भी आपके घर की सजावट बदल सकता है. अगर दुपट्टे पर कढ़ाई या खूबसूरत डिजाइन है, तो इसे टेबल रनर की तरह इस्तेमाल करें. चाहें तो दीवार पर सजाकर इसके आसपास फेयरी लाइट्स लगा सकते हैं. लाल, पीले और सुनहरे रंग के दुपट्टे दिवाली की सजावट के लिए शानदार रहेंगे.

घर का फ्रंट लगेगा सबसे अलग, ये 6 Jali Designs देंगे आपके आशियाने को देसी और स्टाइलिश लुक

पुराने दिए

हर दिवाली नए दिए खरीदने की जरूरत नहीं है. पिछले साल के मिट्टी के दीयों को साफ करके दोबारा इस्तेमाल कर सकते हैं. दीयों के बाहरी हिस्से पर लाल, पीला या गोल्डन कलर लगाएं. चाहें तो फूलों और बिंदियों से भी इन्हें सजा सकते हैं. इन्हें पूजा की जगह, बालकनी या मेन दरवाजे के पास सजाएं. ध्यान रखें कि दियों के अंदर तेल और बाती रखने वाली जगह पर पेंट न लगाएं.

पुरानी ट्रे

घर में रखी पुरानी लकड़ी या मेटल की ट्रे भी काम आ सकती है. ट्रे में गेंदे के फूल, मोती और LED टी लाइट्स रखें. इसके बाद इसे सेंटर टेबल या पूजा की जगह पर सजा दें. ये छोटा सा आइडिया आपके घर को बहुत खूबसूरत और फेस्टिव लुक देगा.

कुशन कवर

लिविंग रूम को नया लुक देने के लिए नया सोफा खरीदना जरूरी नहीं है. पुराने लेकिन साफ कुशन कवर और रंगीन चादरों से कमरे की सजावट बदल सकते हैं. लाल, पीले और गोल्डन रंग के कुशन फेस्टिव लुक देंगे. हालांकि, एक साथ बहुत सारे रंग इस्तेमाल करने के बजाय दो या तीन रंगों का कॉम्बिनेशन ही ट्राई करें.

छोटा घर, स्मार्ट फर्नीचर और सुकून भरी नींद! काफी बदल गया है सोफा-मैट्रेस खरीदने का ट्रेंड

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?