Hand Embroidered Sarees: फैशन की दुनिया में ट्रेंड आते-जाते रहते हैं. हालांकि, हाथ की कढ़ाई वाली साड़ियों का ट्रेंड कभी पुराना नहीं होता. एक हैंड-एम्ब्रॉयडर्ड साड़ी सिर्फ कपड़ा नहीं होती, बल्कि उसमें कारीगर की मेहनत और आर्ट भी छिपी होती है. धागों से बने डिजाइन, चमकते शीशे, खूबसूरत मोटिफ और शानदार स्टिचिंग हर साड़ी को एक अलग पहचान देते हैं. अगर आप अपने वॉर्डरोब में कुछ ऐसा शामिल करना चाहती हैं, जो हर मौके पर आपको एलिगेंट और स्टाइलिश दिखाए, तो ये हैंड एम्ब्रॉयडरी स्टाइल देख लीजिए.

चिकनकारी
चिकनकारी साड़ियों की खूबसूरती उनकी सादगी में छिपी होती है. सफेद या हल्के रंगों के फैब्रिक पर बारीक धागों की कढ़ाई बहुत एलिगेंट लुक देती है. ऑफिस फंक्शन, डे टाइम पार्टी या किसी फैमिली गेट-टुगेदर के लिए चिकनकारी एक शानदार ऑप्शन है. इसे मिनिमल जूलरी और सॉफ्ट मेकअप के साथ स्टाइल करें और आपका क्लासी लुक तैयार है.
कांथा वर्क
कांथा अपनी बारीक रनिंग स्टिच के लिए जानी जाती है. ये कढ़ाई साड़ी को एक आर्टिस्टिक और ट्रेडिशनल लुक देती है. खासकर टसर सिल्क पर कांथा वर्क बहुत खूबसूरत लगता है. पूजा, फैमिली फंक्शन या किसी खास मौके पर ये साड़ी आपको एलिगेंट और अलग लुक दे सकती है.
दुल्हनों के हाथों में अब मेहंदी नहीं, सजेगा कुंदन का जादू; नया ब्राइडल ट्रेंड हुआ वायरल

आरी एम्ब्रॉयडरी
आरी वर्क उन लड़कियों के लिए है जिन्हें डिटेलिंग पसंद है. हुक वाली खास सुई से की जाने वाली ये कढ़ाई फूलों, पक्षियों और पैस्ले जैसे डिजाइन को बहुत खूबसूरत बनाती है. आरी वर्क वाली साड़ियां शाम की पार्टी और फेस्टिव फंक्शन के लिए शानदार ऑप्शन हो सकती हैं.
मिरर वर्क
राजस्थान और गुजरात की आर्ट से जुड़ा मिरर वर्क हमेशा से फेस्टिव फैशन का फेवरेट रहा है. छोटे-छोटे शीशों की कढ़ाई रोशनी पड़ते ही खूबसूरती से चमकती है. नवरात्रि, संगीत या किसी हाई एनर्जी पार्टी में मिरर वर्क साड़ी पहनकर आप आसानी से स्टाइल स्टेटमेंट बना सकती हैं.

सीक्विन और स्टोन वर्क
अगर आपका मूड थोड़ा ग्लैमरस है, तो सीक्विन और स्टोन वर्क वाली साड़ी एक शानदार ऑप्शन हैं. शाम की पार्टी, रिसेप्शन या कॉकटेल फंक्शन में ये स्टाइल कैमरे की फ्लैश और लाइट्स में कुछ ज्यादा ही खूबसूरत लगता है.
वेलवेट साड़ी
सर्दियों की शादी या शाम के फेस्टिव फंक्शन के लिए वेलवेट साड़ी का अपना अलग ही जलवा है. डार्क कलर के वेलवेट कपड़े पर धागों और जरी की कढ़ाई साड़ी को रिच और रॉयल लुक देती है. इसके साथ स्टेटमेंट जूलरी ही काफी है.
हल्दी से मेहंदी तक छा जाएगा आपका लुक, प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए ये 6 साड़ियां हैं परफेक्ट
