Home लाइफस्टाइल हर शादी में दिखना है स्टाइलिश? बस ये 7 Jewellery पीस रखें साथ, हर आउटफिट में लगेंगी परफेक्ट

हर शादी में दिखना है स्टाइलिश? बस ये 7 Jewellery पीस रखें साथ, हर आउटफिट में लगेंगी परफेक्ट

by Preeti Pal 13 July 2026, 5:24 PM IST
13 July 2026, 5:24 PM IST
हर शादी में दिखना है स्टाइलिश? बस ये 7 जूलरी पीस रखें साथ, हर आउटफिट में लगेंगी परफेक्ट

Wedding Guest Jewellery: शादी का सीजन शुरू होते ही सबसे बड़ा सवाल होता है, फंक्शन में क्या पहनें? लेकिन कपड़ों से भी ज्यादा मुश्किल है सही जूलरी सिलेक्ट करना. मेहंदी के लिए अलग, संगीत के लिए अलग और शादी के लिए अलग जूलरी पैक करते-करते बैग भर जाता है. अगर आप भी जरूरत से ज्यादा सामान ले जाने से बचना चाहती हैं, तो इस बार एक स्मार्ट वेडिंग गेस्ट जूलरी कैप्सूल तैयार करें. कुछ जूलरी पीस आपके हर लुक को खास बना सकते हैं.

स्टड ईयररिंग्स

पोल्की या डायमंड स्टड्स ऐसी जूलरी हैं जो लगभग हर आउटफिट के साथ मैच हो जाती हैं. अगर आपने हैवी नेकलेस पहना है, तो छोटे स्टड्स लुक को बैलेंस रखते हैं. वहीं, अगर ड्रेस पर ज्यादा एम्ब्रॉयडरी है, तो सिंपल डायमंड स्टड्स आपको एलिगेंट और क्लासी लुक देते हैं.

चोकर

अगर आपके ब्लाउज या दुपट्टे पर खूब काम है, तो लंबे हार की बजाय चोकर पहनें. ये गर्दन को खूबसूरती से हाइलाइट करता है और पूरा लुक हैवी भी नहीं लगता. पोल्की, मीनाकारी या कलरफुल स्टोन वाला चोकर शादी के हर फंक्शन में शानदार लगता है.

साड़ी लुक में दिखना है सबसे खास? ब्लाउज की नेकलाइन के हिसाब से बनाएं ये Easy Hairstyles

स्टेटमेंट ईयररिंग्स

कई बार सिर्फ बड़े और खूबसूरत ईयररिंग्स ही पूरे लुक के लिए काफी होते हैं. चांदबाली हो या झूमर स्टाइल ईयररिंग्स, इन्हें पहनने के बाद अलग से नेकलेस की जरूरत नहीं पड़ती. खासकर हाई नेक या हैवी ब्लाउज के साथ ये बहुत ज्यादा अच्छे लगते हैं.

चूड़ियां और कड़े

अगर आपने स्लीवलेस या शॉर्ट स्लीव्स वाला आउटफिट चुना है, तो खूबसूरत चूड़ियां या कड़े जरूर पहनें. पतली चूड़ियां साड़ी के साथ सुंदर लगती हैं. वहीं, चौड़े कड़े सिंपल सूट या लहंगे को भी रॉयल लुक देते हैं. इन्हें अलग-अलग तरीके से मिक्स एंड मैच करके भी पहना जा सकता है.

कॉकटेल रिंग

एक स्टाइलिश कॉकटेल रिंग आपके पूरे लुक में चार चांद लगा सकती है. बड़े स्टोन, फ्लोरल डिजाइन या यूनिक शेप वाली रिंग हाथों को अट्रैक्शन बढ़ा देती है. अगर आपकी जूलरी सिंपल है, तो एक शानदार रिंग ही काफी है.

मांग टीका

अगर आप ब्राइड नहीं हैं, तब भी एक सिंपल मांग टीका आपके लुक को खास बना सकता है. लाइट डिजाइन वाला टीका मेहंदी और डे फंक्शन में बढ़िया लगता है. इसके अलावा पोल्की या डायमंड स्टाइल मांग टीका शादी या रिसेप्शन के लिए अच्छा ऑप्शन है.

पर्ल ड्रॉप ईयररिंग्स

पेस्टल लहंगे, टिश्यू साड़ी या लाइट कलर्स के सूट के साथ पर्ल ड्रॉप ईयररिंग्स बहुत खूबसूरत लगते हैं. दिन के फंक्शन जैसे मेहंदी, हल्दी या फैमिली लंच के लिए ये परफेक्ट ऑप्शन हैं.

Hariyali Teej पर दिखेंगी सबसे खूबसूरत, ग्रीन आउटफिट्स के ये ट्रेंडी आइडियाज जीत लेंगे दिल

Jewellery

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?