Home लाइफस्टाइल Raksha Bandhan पर छा जाएंगे ये 6 Mehndi Design, मिनटों में देंगे हाथों को स्टाइलिश लुक

Raksha Bandhan पर छा जाएंगे ये 6 Mehndi Design, मिनटों में देंगे हाथों को स्टाइलिश लुक

by Preeti Pal 16 July 2026, 3:52 PM IST
16 July 2026, 3:52 PM IST
Raksha Bandhan पर छा जाएंगे ये 6 Mehndi Design, मिनटों में देंगे हाथों को स्टाइलिश लुक

Mehndi Design for Raksha Bandhan: सावन का महीना अपने साथ हरियाली, खुशियां और त्योहार लेकर आता है. इसी महीने में भाई-बहन के रिश्ते का सबसे बड़ा फेस्टिवल रक्षाबंधन भी मनाया जाता है. इस दिन बहनें खूबसूरत आउटफिट्स और जूलरी पहनती हैं. वहीं, मेहंदी के बिना ये त्योहार अधूरा ही रहता है. ऐसे में अगर आप भी इस साल रक्षाबंधन पर खूबसूरत मेहंदी लगाना चाहती हैं, तो आपके लिए कुछ ऐसे मेहंदी डिजाइन्स लेकर हैं जो, आज-कल काफी ज्यादा ट्रेंड में हैं.

मिनिमल डिजाइन्स

इस साल सिंपल और एलिगेंट मेहंदी डिजाइन्स का ट्रेंड सबसे ज्यादा है. हथेली के बीच में छोटा सा सर्कल, उंगलियों पर लाइट डिजाइन और कलाई तक पतली बेल वाली मेहंदी हर उम्र की लड़कियों को पसंद आएगी. ये डिजाइन जल्दी बन जाता है और देखने में भी स्टाइलिश लगता है.

फ्लोरल पैटर्न

फूल-पत्तियों के पैटर्न वाली मेहंदी का ट्रेंड कभी पुराना नहीं होता. इस बार भी बड़े-बड़े फ्लोरल मोटिफ, पत्तियों की बेल और शेडिंग वाले डिजाइन्स काफी पसंद किए जा रहे हैं. ऐसे में अगर आप ट्रेडिशनल के साथ मॉडर्न टच चाहती हैं, तो इस तरह के मेहंदी डिजाइन आपके लिए अच्छे रहेंगे.

अरेबिक मेहंदी

अरेबिक मेहंदी हमेशा से लड़कियों की फेवरेट रही है. मोटी लाइनों, खाली जगह और बड़े फ्लोरल पैटर्न वाली ये मेहंदी जल्दी लग जातीहै. अगर रक्षाबंधन के दिन आपके पास तैयारी के लिए टाइम कम है, तो अरेबिक डिजाइन सबसे अच्छा ऑप्शन है.

Hariyali Teej पर दिखेंगी सबसे खूबसूरत, ग्रीन आउटफिट्स के ये ट्रेंडी आइडियाज जीत लेंगे दिल

मंडाला आर्ट स्टाइल

मंडाला मेहंदी डिजाइन्स पिछले कुछ सालों से फैशन में हैं. इस तरह का मेहंदी डिजाइन इंडो-वेस्टर्न और ट्रेडिशनल दोनों तरह के आउटफिट्स के साथ अच्छा लगता है. अगर आप रक्षाबंधन पर कुछ स्टाइलिश ट्राई कर रही हैं, तो इस तरह का मेहंदी डिजाइन लगवाएं.

बैक हैंड मेहंदी

अब सिर्फ हथेलियां ही नहीं, बल्कि हाथों के पीछे यानी बैक हैंड पर भी खूबसूरत मेहंदी लगाने का ट्रेंड बढ़ रहा है. कंगन डिजाइन और बेल पैटर्न यंग लड़कियों को खूब पसंद आते हैं. आप भी फेस्टिव सीजन में ऐसी मेहंदी लगवा सकती हैं.

भाई-बहन थीम

रक्षाबंधन के मौके पर कई लड़कियां थीम बेस्ड मेहंदी भी लगवाती हैं. राखी, भाई-बहन पैटर्न के साथ बनी क्रिएटिव मेहंदी इस त्योहार को और भी खास बना सकती है. इस बार त्योहार पर आप ऐसी मेहंदी भी ट्राई कर सकती हैं.

हर शादी में दिखना है स्टाइलिश? बस ये 7 Jewellery पीस रखें साथ, हर आउटफिट में लगेंगी परफेक्ट

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?