Palazzo Suits for Road Trip: लॉन्ग वीकेंड यानी घूमने का शानदार मौका. कभी दोस्तों के साथ पहाड़ों की तरफ निकलने का मन करता है तो कभी परिवार के साथ किसी खूबसूरत रोड ट्रिप का प्लान बन जाता है. लेकिन सफर लंबा हो तो सबसे बड़ा सवाल यही रहता है कि आखिर ऐसा क्या पहना जाए, जो दिखने में स्टाइलिश हो और घंटों कार में बैठने पर परेशानी न हो. ऐसे में प्लाजो सूट एक शानदार ऑप्शन बन सकता है. ये इंडियन लुक देता है और कंफर्ट के मामले में भी एक नंबर है. अगर आप भी वीकेंड पर रोड ट्रिप का प्लान बना रही हैं, तो इन 6 तरह के प्लाजो सूट्स को अपने ट्रैवल वार्डरोब में शामिल कर सकती हैं.

कॉटन प्लाजो सूट
रोड ट्रिप के लिए कॉटन से बेहतर क्या हो सकता है? हल्का, सॉफ्ट और स्किन को आराम देने वाला कॉटन प्लाजो सूट लंबे सफर में काफी कंफर्टेबल रहता है. इसे फ्लैट सैंडल और छोटे बैग के साथ पहनकर सिंपल लेकिन स्टाइलिश लुक पाया जा सकता है.

प्रिंटेड प्लाजो सूट
अगर आपका मूड थोड़ा कलरफुल और फन लुक का है, तो प्रिंटेड प्लाजो सूट ट्राई करें. फ्लोरल, ज्योमेट्रिक या छोटे प्रिंट वाला सूट रोड ट्रिप की तस्वीरों में भी काफी खूबसूरत लगेगा. इसके साथ मिनिमल एक्सेसरीज पहन सकती हैं.

शॉर्ट कुर्ती विद प्लाजो
लंबे सफर में बहुत ज्यादा कपड़े पहनने का मन नहीं होता. ऐसे में शॉर्ट कुर्ती के साथ प्लाजो एक स्मार्ट कॉम्बिनेशन है. ये लुक हल्का भी लगता है और मॉडर्न भी. स्नीकर्स के साथ इसे कैजुअल ट्रैवल लुक बनाया जा सकता है.
नहीं मिल रहा मैचिंग पेटीकोट? अपनाएं साड़ी पहनने का ये स्मार्ट तरीका

सॉलिड कलर प्लाजो सूट
जिन लड़कियों को ज्यादा डिजाइन पसंद नहीं, उनके लिए सॉलिड कलर का प्लाजो सूट बढ़िया है. पेस्टल, ब्लू, ग्रीन या बेज जैसे रंग ट्रैवल में फ्रेश लुक देते हैं. साथ में छोटा स्लिंग बैग और सनग्लासेस लुक को पूरा कर सकते हैं.

लिनेन प्लाजो सूट
लिनेन फैब्रिक का पलाजो सूट भी लॉन्ग ड्राइव के लिए अच्छा ऑप्शन है. इसका फैब्रिक हल्का होने के साथ-साथ क्लासी भी लगता है. इसे हल्की जूलरी और कंफर्टेबल फुटवियर के साथ कैरी किया जा सकता है.

स्ट्रेट कट प्लाजो सेट
अगर आपको थोड़ा एलिगेंट और क्लासी लुक चाहिए तो स्ट्रेट कुर्ता प्लाजो सेट चुनें. ये ज्यादा मेहनत किए बिना एक पूरा लुक तैयार कर देता है. रोड ट्रिप के साथ अगर कहीं कैफे, मंदिर या टूरिस्ट स्पॉट पर रुकना हो, तो ये स्टाइल काफी काम आएगा.
सूट के साथ Palazzo पहनने का है शौक? ये 6 डिजाइन आपके लुक में लगा देंगे चार चांद
