Home लाइफस्टाइलरेसिपी Ganesh Chaturthi 2024: बप्पा को बेहद पसंद है केले का शीरा, भोग के लिए झटपट ऐसे करें तैयार

Ganesh Chaturthi 2024: बप्पा को बेहद पसंद है केले का शीरा, भोग के लिए झटपट ऐसे करें तैयार

by Pooja Attri 2 September 2024, 10:13 AM IST (Updated 18 August 2025, 11:52 AM IST)
2 September 2024, 10:13 AM IST (Updated 18 August 2025, 11:52 AM IST)
Ganesh Chaturthi 2024: बप्पा को बेहद पसंद है केले का शीरा, भोग के लिए झटपट ऐसे करें तैयार

Ganesh Chaturthi 2024: आज हम आपके लिए केले का शीरा बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं. इस भोग को आसानी से बनाकर भगवान गणेश को प्रसन्न किया जा सकता है.

02 September, 2024

Ganesh Chaturthi 2024: कुछ ही दिनों में 11 दिनों तक चलने वाले गणेश महोत्सव की शुरुआत होने वाली है. हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल गणेश चतुर्थी पर्व 7 सितंबर को मनाया जाएगा. यह दिन भगवान गणेश के जन्मोत्सव के तौर पर सेलिब्रेट किया जाता है. इन दिनों बड़ी धूमधाम से बप्पा का पूजन किया जाता है और उन्हें पसंदीदा चीजों का भोग लगाया जाता है. ऐसे में आज हम आपके लिए केले का शीरा बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं. इस भोग को आसानी से बनाकर भगवान गणेश को प्रसन्न किया जा सकता है. आइए जानते हैं केले का शीरा बनाने की सिंपल रेसिपी.

केले का शीरा बनाने के लिए सामग्री

  • सूजी 1 कप
  • केले 2 पके मैश्ड
  • दूध 1 कप
  • चीनी ½ कप
  • घी ¼ कप
  • इलायची पाउडर ½ चम्मच
  • मेवे ¼ कप कटे हुए (काजू और बादाम)
  • किशमिश 1 बड़ा चम्मच
  • केसर एक चुटकी

ऐसे बनाएं केले का शीरा

  1. सबसे पहले एक कड़ाही में घी गर्म करके सूजी को मीडियम-लो आंच पर सुनहरा होने तक भून लें.
  2. अब एक पैन में दूध गर्म करें और भुनी हुई सूजी इसमें डालकर अच्छी तरह से मिलाएं.
  3. जब सूजी पककर सारा दूध सोख ले तो इसमें चीनी, मैश्ड केले, इलायची पाउडर और केसर मिलाएं.
  4. अब घी में कटे हुए ड्राई फ्रूट्स और किशमिश को डालकर सुनहरा होने तक भून लें.
  5. फिर भुने हुए मेवों को शीरे में डालकर अच्छी तरह से मिलाएं.
  6. बस तैयार है आपका भोग के लिए केले का शीरा.

लाइव अपडेट्स के लिए जुड़ें रहिए: ब्रेकिंग न्यूज़ से लेकर ताज़ा खबरें, Top Hindi News Channelहर पल आपके साथ

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?