Hariyali Teej Outfit Ideas: हरियाली तीज का त्योहार आते ही चारों तरफ हरियाली, मेहंदी, झूले और ट्रेडिशनल गीत छा जाते हैं. सावन की फुहारों के बीच मनाया जाने वाला ये त्योहार भगवान शिव और माता पार्वती के मिलन का प्रतीक माना जाता है. इस खास मौके पर लड़कियां हरे रंग के कपड़े पहनकर सजती-संवरती हैं. अगर इस बार आप भी हरियाली तीज पर सबसे अलग और स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो अपने वॉर्डरोब में ग्रीन कलर के इन फैशनेबल आउटफिट्स को जरूर शामिल करें.
ग्रीन लहंगा
हरियाली तीज पर अगर आप रॉयल लुक चाहती हैं, तो ग्रीन लहंगा सबसे बेस्ट ऑप्शन है. बंधेज प्रिंट, जरी और सीक्विन वर्क, हैंड एम्ब्रॉयडरी वाले लहंगे इस सीजन काफी पसंद किए जा रहे हैं. एमराल्ड ग्रीन या ऑलिव ग्रीन शेड का लहंगा दिन और रात, दोनों टाइम के लिए बढ़िया है.

फ्लोरल अनारकली
अगर आप ऐसा आउटफिट चाहती हैं जिसमें खूबसूरती के साथ कंफर्ट भी मिले, तो फ्लोरल अनारकली सबसे अच्छा रहेगा. लाइट कढ़ाई, गोटा-पट्टी और फ्लोरल प्रिंट वाला अनारकली पूरे दिन पहनने में कंफर्टेबल रहता है. पूजा से लेकर फैमिली गेट-टुगेदर तक ये हर मौके के लिए बेस्ट है.
दुल्हन से लेकर दीदी और मम्मी तक, हर किसी को पसंद आएंगे ये 6 शानदार Chooda Set डिज़ाइन
ऑर्गेंजा साड़ी
हरियाली तीज और साड़ी का रिश्ता हमेशा खास रहा है. ऐसे में ऑर्गेंजा साड़ी हल्की होने की वजह से पहनने में ईजी और दिखने में ग्रेसफुल लगती है. जरी बॉर्डर, मिरर वर्क या पर्ल एम्ब्रॉयडरी वाली ग्रीन ऑर्गेंजा साड़ी आपको ट्रेडिशनल के साथ मॉडर्न टच भी देती है.

घरारा सेट
तीज के दिन झूला झूलना, डांस करना और फैमिली के साथ खूब मस्ती करना हर किसी को पसंद होता है. ऐसे में घरारा सेट आपकी पहली पसंद बन सकता है. जरी, सीक्विन, बीड्स और रेशम की कढ़ाई वाले ग्रीन घरारा सेट स्टाइलिश होने के साथ-साथ कंफर्टेबल भी होते हैं.
सिल्क कुर्ता सेट
अगर आप ज्यादा हैवी आउटफिट पहनना नहीं चाहतीं, तो सिल्क कुर्ता सेट आपके लिए परफेक्ट रहेगा. ग्रीन सिल्क कुर्ता, चंदेरी दुपट्टा, मिरर वर्क और हल्की जरी कढ़ाई वाला सेट फैमिली फंक्शन्स के लिए हमेशा से ही शानदार रहा है.
साड़ी लुक में दिखना है सबसे खास? ब्लाउज की नेकलाइन के हिसाब से बनाएं ये Easy Hairstyles
