Raksha Bandhan Outfit Ideas: रक्षा बंधन सिर्फ भाई-बहन के प्यार का त्योहार नहीं, बल्कि पूरे परिवार के साथ खुशियां मनाने का मौका भी है. पूजा, राखी बांधने की रस्म, टेस्टी खाना और ढेर सारी तस्वीरें. ऐसे में हर लड़की चाहती है कि उसका लुक सबसे खास हो. अगर आप भी इस बार कुछ ऐसा पहनना चाहती हैं जो ट्रेडिशनल होने के साथ-साथ ट्रेंडी भी लगे, तो ये आउटफिट आइडिया आपके काम आ सकते हैं.
क्लासिक सूट
अगर आप ऐसा आउटफिट चाहती हैं जो हर उम्र में अच्छा लगे, तो खूबसूरत एथनिक सूट सबसे बढ़िया ऑप्शन है. स्ट्रेट कट कुर्ता, ए-लाइन डिजाइन या अनारकली सूट हमेशा फैशन में रहते हैं. इस तरह के सूट आपको एलिगेंट लुक देते हैं.

को-ऑर्ड सेट्स
अगर आप इस बार कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो एथनिक को-ऑर्ड सेट्स पहन सकती हैं. मैचिंग कुर्ता और पैंट या पलाजो सेट आजकल काफी ट्रेंड में हैं. ये काफी कंफर्टेबल होने के साथ स्टाइलिश भी लगते हैं. घर की राखी सेलिब्रेशन के लिए ये परफेक्ट आउटफिट है.
अनारकली सूट
अगर आप ट्रेडिशनल लुक में थोड़ा रॉयल टच चाहती हैं, तो अनारकली सूट से बेहतर कुछ नहीं. इसका फ्लोई डिजाइन हर बॉडी टाइप पर अच्छा लगता है. थ्रेड वर्क, मिरर वर्क या सीक्विन वाला अनारकली आपका फेस्टिव लुक बेस्ट बना सकता है.
Raksha Bandhan पर छा जाएंगे ये 6 Mehndi Design, मिनटों में देंगे हाथों को स्टाइलिश लुक
फ्लोरल प्रिंट
दिन के टाइम होने वाले राखी सेलिब्रेशन के लिए फ्लोरल प्रिंट हमेशा अच्छे लगते हैं. कॉटन या कॉटन-सिल्क फैब्रिक पर बने फ्लोरल डिजाइन आपको फ्रेश और खूबसूरत लुक देंगे. इसके साथ लाइट मेकअप और मिनिमल जूलरी आपके लुक में चार चांद लगाने का काम करेगी.

शरारा सेट
शरारा सेट पिछले कुछ सालों से हर फेस्टिव सीजन की जान बना हुआ है. इसका फ्लोई पैटर्न और कंफर्टेबल फिटिंग इसकी खासियत है. गोटा-पट्टी और एम्ब्रॉयडरी वाले शरारा सेट इन दिनों लड़कियों को काफी पसंद आ रहे हैं.
मिनिमल लुक
हर बार हैवी आउटफिट पहनना जरूरी नहीं होता. अगर आपको सिंपल लुक पसंद है, तो हल्की कढ़ाई वाला कुर्ता और स्ट्रेट पैंट्स भी अच्छा ऑप्शन है. इसके साथ स्टेटमेंट ईयररिंग्स, दुपट्टा और क्लासिक जुत्ती आपके लुक को फेस्टिव टच दे देंगे.
Sawan में पहने हरे रंग की साड़ियां, हर बार लगेंगी गजब की हसीना; देखते ही सहेली बुलाएंगी करीना
