Home Top News 26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को कोर्ट से राहत, NIA को 2 हफ्ते में देने होंगे जरूरी दस्तावेज

26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को कोर्ट से राहत, NIA को 2 हफ्ते में देने होंगे जरूरी दस्तावेज

by Preeti Pal 17 November 2026, 2:20 PM IST
17 November 2026, 2:20 PM IST
26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को कोर्ट से राहत, NIA को 2 हफ्ते में देने होंगे जरूरी दस्तावेज

26/11 Mumbai Attack Case: मुंबई में हुए 26/11 आतंकी हमले के मामले में आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा को दिल्ली की विशेष NIA अदालत से राहत मिली है. अदालत ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को दो हफ्ते का समय दिया है, ताकि वो राणा को चार्जशीट के साथ दाखिल किए गए उन दस्तावेजों की लिस्ट उपलब्ध करा सके, जिन पर जांच एजेंसी आरोप साबित करने के लिए भरोसा नहीं कर रही है. सोमवार को अदालत ने राणा की तरफ से दायर याचिका पर ये आदेश दिया. विशेष NIA जज प्रशांत शर्मा ने एजेंसी को दो हफ्ते के अंदर ये दस्तावेज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. मामले में आरोप तय करने को लेकर सुनवाई चल रही है. सोमवार को कुछ दस्तावेज राणा को सौंपे भी गए. अब इस केस की अगली सुनवाई 18 दिसंबर को होगी.

जल्द शुरू होंगे तर्क

तहव्वुर राणा की तरफ से नियुक्त न्याय मित्र (एमिकस क्यूरी) एडवोकेट निशांत सिंह ने अदालत से आरोप तय करने के मुद्दे पर बहस के लिए तीन हफ्ते का समय मांगा था. अदालत में फिलहाल इसी प्रक्रिया से जुड़ी सुनवाई चल रही है. दस्तावेजों की पूरी जानकारी मिलने के बाद बचाव पक्ष को अपना पक्ष रखने में मदद मिल सकती है. राणा को अप्रैल 2025 में अमेरिका से प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया था. इसके बाद से वो दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है. उस पर 26/11 मुंबई आतंकी हमले की साजिश में शामिल होने का आरोप है.

दिल्ली के ज्वाला नगर में बड़ा हादसा : दो मंजिला मकान ढहने से 3 साल की बच्ची समेत दो की मौत, 8 लोगों को बचाया

कानून की किताबों की मांग

इससे पहले 14 नवंबर को अदालत ने तिहाड़ जेल प्रशासन को राणा का पूरा मेडिकल इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था. साथ ही उसे जांच के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ले जाने को कहा गया था. राणा ने कान, नाक और गले (ENT) तथा हड्डियों से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं का हवाला देते हुए मेडिकल सहायता मांगी थी. उसने जेल में कानून की किताबें उपलब्ध कराने की मांग भी की थी. इसमें क्रिमिनल लॉ मैनुअल, भारतीय न्याय संहिता (BNS) और साक्ष्य अधिनियम शामिल हैं. अदालत ने जेल नियमावली के अनुसार ये किताबें देने की अनुमति दी थी. राणा ने अमेरिका में हिरासत के दौरान हुए इलाज समेत अपने पूरे मेडिकल रिकॉर्ड की भी मांग की है.

26/11 मुंबई हमला

26 नवंबर, 2008 को मुंबई में पाकिस्तान से आए आतंकियों ने कई जगहों पर हमला किया था. इस हमले में पुलिसकर्मियों और अधिकारियों समेत कई लोगों की जान चली गई थी. आतंकी अजमल कसाब और उसके साथियों ने शहर की सड़कों और बड़े ठिकानों पर अंधाधुंध गोलीबारी की थी. NIA इस मामले में राणा की कथित भूमिका और साजिश से जुड़े आरोपों की जांच कर रही है. अब अदालत में आरोप तय करने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी. हालांकि, राणा के खिलाफ आरोपों पर अंतिम फैसला सुनवाई और सबूतों के आधार पर ही होगा.

News Source: ANI

बांग्लादेश का कपड़ा उद्योग संकट में : सड़कों पर उतरे हजारों मजदूर, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?