Home Top News घुटने के दर्द का इलाज पड़ा भारी, इंजेक्शन लगते ही महिला की मौत, अस्पताल में बवाल, भागे डॉक्टर

घुटने के दर्द का इलाज पड़ा भारी, इंजेक्शन लगते ही महिला की मौत, अस्पताल में बवाल, भागे डॉक्टर

by Sanjay Kumar Srivastava 17 November 2026, 12:10 PM IST
17 November 2026, 12:10 PM IST
घुटने के दर्द का इलाज पड़ा भारी, इंजेक्शन लगते ही महिला की मौत, अस्पताल में बवाल, भागे डॉक्टर

Woman Death: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में इंजेक्शन लगते ही महिला की मौत हो गई. चिकित्सकों की लापरवाही पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया. हंगामे के कारण अस्पताल में अफरा-तफरी की स्थिति पैदा हो गई. डॉक्टर, कर्मचारी और नर्स बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे. घटना की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है. बलिया जिले के एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में इंजेक्शन लगने के बाद 28 वर्षीय एक महिला की हालत बिगड़ गई. इसके बाद उसकी मौत हो गई.

जांच के आदेश, बनी समिति

एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि इस घटना की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है.मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) ने कहा कि समिति की रिपोर्ट के आधार पर जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. अभय नारायण राय ने बताया कि सिवान कला गांव की रहने वाली खुशबू वर्मा नाम की महिला को सोमवार को घुटने के नीचे दर्द की शिकायत के बाद सिकंदरपुर कस्बे के CHC के आउटपेशेंट डिपार्टमेंट (OPD) में ले जाया गया था. डॉ. राय ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र में उसे एक इंजेक्शन दिया गया, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई. इसके बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई.

पुलिस ने हालात पर पाया नियंत्रण

महिला की मौत के बाद उसके परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया. पुलिस अधीक्षक डॉ. इराज राजा ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची, स्थिति को नियंत्रित किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जिला मजिस्ट्रेट ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने CMO को उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. राय ने पुष्टि की कि इस घटना की जांच के लिए एक अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी (ACMO) की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है.

दोषियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई : CMO

उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. महिला के पति दीपक वर्मा ने बताया कि सोमवार सुबह खुशबू ने घुटने के नीचे दर्द की शिकायत की थी, जिसके बाद वह उसे इलाज के लिए सिकंदरपुर के CHC ले गए. उन्होंने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर ने बाहरी इस्तेमाल के लिए छह दवाएं और खाने के लिए दो दवाएं लिखीं, साथ ही एक इंजेक्शन भी लगाया. इसके कुछ ही देर बाद खुशबू की हालत बिगड़ गई और उसके मुंह से झाग निकलने लगा. दीपक ने बताया कि उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गई.

उत्तराखंड में हादसों का मंगलवार! खाई में गिरी बस, 6 की मौत; रुद्रप्रयाग में भी दर्दनाक दुर्घटना

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?