Home Top News PM Modi को इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान, राष्ट्रपति ने ‘बिंटांग आदिपूर्णा’ से किया सम्मानित

PM Modi को इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान, राष्ट्रपति ने ‘बिंटांग आदिपूर्णा’ से किया सम्मानित

by Amit Dubey 7 July 2026, 12:18 PM IST
7 July 2026, 12:18 PM IST
PM Modi Indonesia Visit

PM Modi Indonesia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रशांत क्षेत्र के कुल तीन देशों (इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड )की 6 दिवसीय यात्रा पर हैं. इस यात्रा का पहला चरण इंडोनेशिया है. पीएम मोदी 6 जुलाई से 8 जुलाई तक इंडोनेशिया के दौरे पर हैं. मंगलवार को उन्होंने राजधानी जकार्ता में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो से खास मुलाकात की.

इस दौरान पीएम मोदी को विश्व के एक और देश ने अपने सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया है. जी हां, मंगलवार को जकार्ता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान ‘बिंगतांग आदिपूर्णा ऑफ द रिपब्लिक ऑफ इंडोनेशिया’ पदक से सम्मानित किया गया. इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने पीएम मोदी को इस सम्मान से सम्मानित किया.

ये सम्मान कोटि-कोटि भारतवासियों का है- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान ‘बिंटांग आदिपूर्णा’ से सम्मानित होने पर खास बात कही है. प्रधानमंत्री कार्यालय के आधिकारिक एक्स हैंडल पर पीएम मोदी के बयानों को लिखते हुए बताया गया, “आज सुबह, मुझे बहुत स्नेह के साथ इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान भी दिया गया है. ये सम्मान कोटि-कोटि भारतवासियों का है… इंडोनेशिया के लोगों की भावनाओं का है, भारत और इंडोनेशिया के ऐतिहासिक और आत्मीय संबंधों का है. मैं प्रेसिडेंट प्रबोवो जी, इंडोनेशिया की सरकार और यहां की जनता का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं.”

वहीं, भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा, “भारत-इंडोनेशिया दोस्ती को सम्मान. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतोने ‘बिंटांग आदिपूर्णा ऑफ द रिपब्लिक ऑफ इंडोनेशिया’ सम्मान से नवाजा.”

उन्होंने आगे लिखा, ” यह इंडोनेशिया गणराज्य का सर्वोच्च सम्मान है. यह सम्मान प्रधानमंत्री को भारत-इंडोनेशिया दोस्ती को मजबूत करने और इंडोनेशिया की एकता, निरंतरता और समृद्धि को आगे बढ़ाने में उनके नेतृत्व के लिए दिया गया है. प्रधानमंत्री ने यह सम्मान भारत की जनता और भारत-इंडोनेशिया के बीच दोस्ती के मजबूत रिश्तों को समर्पित किया.”

भारत-इंडोनेशिया साझेदारी का एक सुनहरा अध्याय शुरू- पीएम

प्रधानमंत्री मोदी ने इंडोनेशिया में अपने संबोधन में कहा कि 2018 में बनी हमारी Comprehensive Strategic Partnership आज एक नई उड़ान ले रही है. हम Development, security, technology, culture और education… हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम बढ़ा रहे हैं. मुझे विश्वास है, आज से भारत-इंडोनेशिया साझेदारी का एक सुनहरा अध्याय शुरू हुआ है.

पीएमओ ने अपने एक्स हैंडल पर प्रधानमंत्री मोदी के बातों को आगे लिखा- हमारे देशों के बीच बढ़ता विश्वास हमारी रक्षा, सुरक्षा और maritime सहयोग को मजबूत कर रहा है. आज हमने defence exchange, disaster management और industrial सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनाई.

आज हुए एग्रीमेंट से भारत की हाई क्वालिटी और किफायती दवाइयां इंडोनेशिया के नागरिकों को और सहजता से उपलब्ध होंगी. हम इंडोनेशिया के doctors और healthcare workers की capacity building में भी योगदान देंगे.

प्रम्बानन मंदिर साझा सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक- प्रधानमंत्री

पीएम मोदी ने कहा कि भारत में डेवलप किए गए गेहूं के बीज की सप्लाई से, इंडोनेशिया की फूड सिक्योरिटी और मजबूत होगी. हम एक दूसरे के साथ sustainable farming और agro-technology में best practices भी साझा करेंगे.

पीएम के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “कल, राष्ट्रपति प्रबोवो के साथ मुझे, योग्याकार्ता में प्रम्बानन मंदिर के conservation project को launch करने का सौभाग्य मिलेगा. एक हजार वर्ष से भी अधिक पुराना प्रम्बानन मंदिर… भारत और इंडोनेशिया की साझा सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है.”

वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल का भारतीय फील्ड हॉस्पिटल का दौरा, PM Modi के लिए क्या कहा?

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?