Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकी हमले में दो जवान घायल हो गए हैं. बताया जाता है कि बाइक से आए दो आतंकियों ने CRPF के जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी, जिससे दो जवान घायल हो गए. CRPF ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर मोटरसाइकिल पर आए अज्ञात हमलावरों ने एक चेक प्वॉइंट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों पर गोलीबारी कर दी, जिसमें सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) के दो जवान घायल हो गए.
यह घटना बुधवार दोपहर करीब 2:15 बजे हुई, जब हमलावरों ने CRPF जवानों पर गोलियां चलाईं. वारदात को अंजाम देने के बाद आतंकी वहां से भाग गए. CRPF के अनुसार, घायल जवानों को इलाज के लिए अनंतनाग जिले के एक अस्पताल में ले जाया गया है. हमले के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को चारों तरफ से घेर लिया है. सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है.
खबर अपडेट की जा रही है.
मारा गया पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा, बडगाम में सेना ने किया एनकाउंटर
