Home Top News असम में बड़ा रेल हादसा : कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस के 5 डिब्बे और इंजन पटरी से उतरे, 4 घायल

असम में बड़ा रेल हादसा : कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस के 5 डिब्बे और इंजन पटरी से उतरे, 4 घायल

by Sanjay Kumar Srivastava 11 November 2026, 12:55 PM IST (Updated 11 November 2026, 12:56 PM IST)
11 November 2026, 12:55 PM IST (Updated 11 November 2026, 12:56 PM IST)
असम में बड़ा रेल हादसा: कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस के 5 डिब्बे और इंजन पटरी से उतरे, 4 घायल, कई ट्रेनें बीच रास्ते में रोकी गईं

Train Derail: असम के गुवाहाटी के पास दिगारू में बुधवार को कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस के पांच डिब्बे और इंजन पटरी से उतर गए, जिससे चार लोगों को मामूली चोटें आईं. हादसे की जानकारी मिलते ही रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया. रेलवे के उच्चाधिकारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और तत्काल राहत व बचाव कार्य शुरू करा दिया. हादसे में घायल चार यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि सभी यात्री सुरक्षित हैं.

यात्रियों के लिए किया गया दूसरी ट्रेन का इंतजाम

उन्होंने कहा कि चार लोगों को मामूली चोटें आई हैं और उनका इलाज चल रहा है. हम इस स्थिति को लेकर रेल मंत्रालय (@RailMinIndia) के साथ मिलकर काम कर रहे हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि फंसे हुए सभी यात्रियों को जरूरी चीजें उपलब्ध करा दी गई हैं और आगे की यात्रा के लिए दूसरी ट्रेन का इंतजाम किया गया है. घायल चारों लोगों को सोनापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है. इससे पहले, पूर्वोत्तर सीमा रेलवे (NFR) के एक प्रवक्ता ने कहा था कि किसी की मौत या घायल होने की कोई खबर नहीं है. उन्होंने एक बयान में कहा था कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी को कोई चोट नहीं आई है.

दिगारू रेलवे स्टेशन में प्रवेश करते समय हादसा

उन्होंने बताया कि यह हादसा तब हुआ जब कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस कामरूप (मेट्रोपॉलिटन) जिले के दिगारू रेलवे स्टेशन में प्रवेश कर रही थी. उस समय लोको पायलट ने दूसरी ट्रेन को पहले गुजरने का मौका दिया, लेकिन वह अपनी ट्रेन की गति को नियंत्रित नहीं कर सका. प्रवक्ता ने कहा कि इस वजह से ट्रेन के पटरी से उतरने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई, जिसमें इंजन और 5 डिब्बे पटरी से उतर गए. एक अन्य रेलवे अधिकारी ने बताया कि ट्रेन सुबह करीब 6.54 बजे पटरी से उतर गई.

बीच रास्ते में रोकी गईं कई ट्रेनें

हालांकि, चश्मदीदों का दावा है कि कई लोग घायल हुए हैं. प्रवक्ता ने बताया कि यात्रियों को दूसरी ट्रेन से उनकी मंजिल तक पहुंचाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि बचाव कार्य और पटरियों को साफ करने के लिए एक रिकवरी ट्रेन भी मौके पर भेजी गई है. उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद, गुवाहाटी से जोरहाट जाने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस और कोयंबटूर-सिलचर एक्सप्रेस को क्रमशः पानबारी और पानीखेती में रोक दिया गया है. रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर कैंप किए हुए हैं. रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि जल्द ही ट्रैक को साफ कराकर रेल परिचालन बहाल कर दिया जाएगा.

छठ पर घर जाने वालों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा! दिल्ली से कई स्टेशनों से आज चलेंगी 31 स्पेशल ट्रेनें

News Source: ANI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?