Home राष्ट्रीय 26 मार्च से लगातार चार दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले देख लें अपने राज्य की Bank Holiday List

26 मार्च से लगातार चार दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले देख लें अपने राज्य की Bank Holiday List

by Neha Singh
0 comment
Ram Navami Bank Holiday

Ram Navami Bank Holiday: अगर आप किसी जरूरी काम से बैंक जाने के बारे में सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. दरअसल, बैंक सिर्फ रामनवमी के दिन ही नहीं, बल्कि 26 मार्च से लगातार चार दिन तक बंद रहेंगे.

25 March, 2026

पूरे देश में रामनवमी की धूम है और हर जगह का माहौल भक्तिमय हो गया है. लोग घरों में कन्या पूजन की तैयारियां कर रहे हैं. रामनवमी पर स्कूल और ऑफिसों में छुट्टी दी जाती है, इसी तरह बैंक भी रामनवमी के दिन बंद रहेंगे. अगर आप किसी जरूरी काम से बैंक जाने के बारे में सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. दरअसल, बैंक सिर्फ रामनवमी के दिन ही नहीं, बल्कि 26 मार्च से लगातार चार दिन तक बंद रहेंगे. यहां जानें आपके राज्य में किस दिन बैंक बंद रहेंगे.

चार दिन बंद रहेंगे बैंक

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, मार्च के आखिरी हफ्ते में बैंकिंग सर्विस पर काफी असर पड़ेगा. इस बार रामनवमी दो दिन है, जिस कारण छुट्टी भी दो दिन की दी गई है. इसके बाद शनिवार और रविवार की छुट्टी है. 26 मार्च और 27 मार्च को रामनवमी की वजह से कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे. इसके बाद 28 मार्च को शनिवार और 29 मार्च को रविवार की छुट्टी रहेगी. इस तरह लगातार चार दिन बैंक बंद रहेंगे. इसके अलावा, 31 मार्च को महावीर जयंती है, उस दिन भी कई राज्यों में छुट्टी रहेगी.

जानें आपके राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक

तारीखदिनकारणप्रभावित राज्य/क्षेत्र
26 मार्चगुरुवाररामनवमीउत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, चंडीगढ़, मिजोरम
27 मार्चशुक्रवाररामनवमी (स्थानीय उत्सव)मध्य प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम, तेलंगाना, बिहार, आंध्र प्रदेश
28 मार्चशनिवारचौथा शनिवारपूरे भारत में
29 मार्चरविवारसाप्ताहिक अवकाशपूरे भारत में
31 मार्चमंगलवारमहावीर जयंतीदिल्ली, उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड

चालू रहेगी ऑनलाइन सेवाएं

घर से निकलने से पहले आप अपने बैंक की हॉलिडे लिस्ट देखकर ही जाएं. भले ही बैंक लगातार चार दिन बंद रहेंगे, लेकिन आप ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए अपना काम कर सकते हैं. बैंक के मोबाइल ऐप पर ग्राहकों को कई सेवाएं दी जाती हैं. फंड ट्रांसफर के लिए इंटरनेट बैंकिंग एक आसान तरीका है. आप यूपीआई के जरिए ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर सकते हैं. वहीं कैश के लिए आप ATM का इस्तेमाल कर सकते हैं, यह 24*7 चालू रहेंगे.

यह भी पढ़ें-Stock Market में लौटी रौनक, Sensex की छलांग और Nifty 23,200 के पार, इन्वेस्टर्स की चांदी

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?