Home राष्ट्रीय Team Rekha Gupta : यमुना सफाई को लेकर एक्शन मोड में BJP, सीएम रेखा गुप्ता वासुदेव घाट पर करेंगी आरती

Team Rekha Gupta : यमुना सफाई को लेकर एक्शन मोड में BJP, सीएम रेखा गुप्ता वासुदेव घाट पर करेंगी आरती

by Live Times 20 February 2025, 6:09 PM IST
20 February 2025, 6:09 PM IST
Team Rekha Gupta : देश की राजधानी दिल्ली को अपनी नई मुख्यमंत्री मिल गई हैं. रेखा गुप्ता ने दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है. ऐसे में आज शाम को वह यमुना घाट पर आरती करेंगी.

Team Rekha Gupta : देश की राजधानी दिल्ली को अपनी नई मुख्यमंत्री मिल गई हैं. रेखा गुप्ता ने दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है. ऐसे में आज शाम को वह यमुना घाट पर आरती करेंगी.

Team Rekha Gupta : रेखा गुप्ता ने आज देश की राजधानी दिल्ली की चौथी मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली है. पद संभालते ही वह एक्शन मोड में दिखाई दें रही हैं. ऐसे में वो आज ही कैबिनेट की पहली मीटिंग लेंगी. रेखा गुप्ता दोपहर तीन बजे दिल्ली सचिवालय पहुंचीं और उन्होंने कार्यभार संभाला. वह शाम पांच बजे यमुना बाजार के वासुदेव घाट का दौरा करेंगी. इस दौरान वो यमुनी की आरती करेंगी. इसके बाद करूब 7 बजे वो कैबिनेट मीटिंग करेंगी.

आरती के लिए की गई तैयारियां

बता दें यमुना घाट पर चार आरती के स्टैंड बनाए गए हैं. यमुना नदी के किनारे स्थित वासुदेव घाट की सजावट तैयारियां जोरों पर हैं. यहां पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में पूरी कैबिनेट यमुना पूजन कर इतिहास रचेगी. इसके पूर्व कभी नहीं हुआ जब कैबिनेट ने यमुना आरती की हो. BJP के मेनिफेस्टों में यमुना के सफाई का मुद्दा सबसे बड़ा है.

हमेशा से ऐसा नहीं रहा है इतिहास

गौरतलब है कि दिल्ली में यमुना का इतिहास हमेशा से ऐसा नहीं रहा है. यहां का पानी अंग्रेजों के दौर में भी पीने और नहाने लायक था, बल्कि मुगल सल्तनत के दौर में तो यमुना ने चारदीवारी दिल्ली की न सिर्फ रक्षा प्रणाली को मजबूत बनाया था, बल्कि शाहजहां के बसाए शाहजहांनाबाद शहर और लालकिले की किलेबंदी के साथ इस प्रमुख शहर की प्यास भी बुझाई थी.

यह भी पढ़ें: डिप्टी CM की कार को मिली बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस; कई थानों में आया मेल

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?