Home राष्ट्रीय BJP ने जम्मू-कश्मीर में अपने स्टार प्रचारकों की सूची की जारी, जानिए लिस्ट में कौन-कौन है शामिल

BJP ने जम्मू-कश्मीर में अपने स्टार प्रचारकों की सूची की जारी, जानिए लिस्ट में कौन-कौन है शामिल

by Rashmi Rani 6 September 2024, 11:07 AM IST (Updated 19 August 2025, 11:38 AM IST)
6 September 2024, 11:07 AM IST (Updated 19 August 2025, 11:38 AM IST)
BJP ने जम्मू-कश्मीर में अपने स्टार प्रचारकों की सूची की जारी, जानिए लिस्ट में कौन-कौन शामिल

J&K Assembly Elections : जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए BJP ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है.

J&K Assembly Elections : जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए BJP ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है. इस सूची में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा सहित कई बड़े नेताओं का नाम शामिल है.

25 सितंबर को होगा दूसरे चरण का चुनाव

जम्मू-कश्मीर में दूसरे चरण का चुनाव 25 सितंबर को होगा. जारी किए गए लिस्ट में शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल खट्टर और जी किशन रेड्डी सहित कई मंत्रियों का नाम है. स्टार प्रचारकों की लिस्ट में हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम जय राम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह का भी नाम शामिल है.

अमित शाह जारी कर सकते हैं घोषणा पत्र

इसके साथ ही BJP राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ और सांसद अनुराग ठाकुर भी जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार करेंगे. BJP ने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में पूर्व सांसद स्मृति ईरानी का भी नाम है. वहीं, सूत्रों के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 6 सितंबर को जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी कर सकते हैं. शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे केंद्रीय गृह की जम्मू पहुंच सकते हैं.

यह भी पढ़ेंः  ब्रेकिंग न्यूज़ से लेकर ताज़ा खबरों तक, भारत का टॉप हिंदी न्यूज़ चैनल

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?