BRICS Day 2: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आज दूसरा और आखिरी दिन है. नई दिल्ली के भारत मंडपम में 12 और 13 सितंबर को आयोजित सम्मेलन पर दुनियाभर की नजरें हैं. ब्रिक्स सम्मेलन का पहला दिन भारत के लिए बड़ी कूटनीतिक जीत साबित हुआ, क्योंकि सभी देश संयुक्त घोषणापत्र पर सहमत हो गए. पीएम मोदी ने शी जिनपिंग और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन समेत कई नेताओं संग बैठकें की और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की. वहीं आज दूसरे दिन भी प्रधानमंत्री मोदी सात अहम बैठके करने वाले हैं, जो बहुत खास होने वाली हैं.
जानें आज का पूरा शेड्यूल.
सुबह 9:55 बजे: BRICS पार्टनर देशों और बुलाए गए देशों के लीडर और मिनिस्टर लेवल 2 पर पहुंचेंगे.
सुबह 10:00 बजे: भारत मंडपम में लेवल 2 पर फैमिली फोटो.
सुबह 10:50 बजे: ‘बिल्डिंग फॉर रेजिलिएंस, इनोवेशन, कोऑपरेशन एंड सस्टेनेबिलिटी: शेपिंग द फ्यूचर फॉर इनक्लूसिव ग्लोबल ग्रोथ’ पर ओपन सेशन.
दोपहर 2:30 बजे: PM मोदी की कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट से मीटिंग.
दोपहर 3:00 बजे: PM मोदी की फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर से मीटिंग.
दोपहर 3:30 बजे: PM मोदी की मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी से मीटिंग.
शाम 4:10 बजे: साउथ अफ्रीका के राष्ट्रपति माटामेला सिरिल रामफोसा से मीटिंग.
शाम 4:40 बजे: बुरुंडी के राष्ट्रपति एवरिस्टे नदायिशिमिये से मीटिंग.
शाम 5:10 बजे: नाइजीरिया के उपराष्ट्रपति, सीनेटर काशिम शेट्टिमा के साथ मीटिंग.
शाम 5:40 बजे: युगांडा की उपराष्ट्रपति, जेसिका अलुपो के साथ मीटिंग.
पहले दिन क्या हुआ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की मेजबानी में हो रहे दो दिवसीय शिखर सम्मेलन के पहले दिन की चर्चाओं के समापन के बाद साझा घोषणा पत्र को अपनाए जाने की घोषणा की. इसमें ग्लोबल साउथ के लिए समान भागीदारी का आह्वान किया गया है. पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को लेकर ईरान और UAE के बीच गहरे मतभेदों को कई दौर की अनौपचारिक बातचीत के बाद दूर कर लिया गया.
घोषणापत्र के मसौदे पर बातचीत आखिरी समय तक चलती रही क्योंकि शुरुआत में ईरान और UAE दोनों ही अपने रुख पर अड़े हुए थे. हालांकि, भारत ने बातचीत के माध्यम से समाधान ढूंढ निकाला. पीएम मोदी ने अपने संबोधन में भी कहा था कि ब्रिक्स आम सहमति पर आधारित समूह है, जिसका मतलब है कि कोई भी एक सदस्य अंतिम संयुक्त घोषणापत्र को रोक सकता है. लगभग 45 पन्नों के इस घोषणापत्र में 140 बिंदू हैं. इसमें आतंकवाद से लेकर वैश्विक व्यापार, वेस्ट एशिया, एनर्जी, फाइनेंस और UN रिफॉर्म जैसे कई मुद्दों पर सदस्य देशों की आम राय बताई गई है.
भारत का कूटनीतिक कमाल! ईरान-UAE के मतभेद हुए दूर, BRICS ने एकमत से अपनाया घोषणापत्र
News Source: PTI
