Home राष्ट्रीय हरियाणा में प्रचार के लिए कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, जानिए किन-किन नेताओं का है नाम

हरियाणा में प्रचार के लिए कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, जानिए किन-किन नेताओं का है नाम

by Nishant Pandey 13 September 2024, 2:02 PM IST (Updated 13 September 2024, 6:07 PM IST)
13 September 2024, 2:02 PM IST (Updated 13 September 2024, 6:07 PM IST)
हरियाणा में प्रचार के लिए कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, जानिए किन-किन नेताओं का है नाम- Live Times

Congress Star Campaigners List: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के बाद अब कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है.

13 September, 2024

Congress Star Campaigners List: हरियाणा (Haryana) विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बाद अब कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में कांग्रेस के 40 नेताओं के नाम शामिल हैं. इस लिस्ट में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge), कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi), प्रियंका गांधी वाड्रा, सोनिया गांधी (Sonia Gandhi), कुमारी शैलजा और रणदीप सिंह सुरजेवाला जैसे कई नाम शामिल हैं. स्टार प्रचारकों की सूची में विनेश फोगट और बजरंग पुनिया का नाम भी शामिल है.

एक CM और 3 पूर्व CM भी हैं शामिल

बता दें कि इस लिस्ट में कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का नाम रखा है. वहीं, हरियाणा मामलों के प्रभारी दीपक बाबरिया, पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख उदयभान और अजय माकन, बीरेंद्र सिंह, आनंद शर्मा का नाम भी शामिल हैं. इस लिस्ट में 3 पूर्व सीएम के नाम भी है. इसमें पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, अशोक गहलोत, चरणजीत सिंह चन्नी के नाम हैं.

5 अक्टूबर को होगा मतदान

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 5 अक्टूबर को एक ही चरण में वोट डाले जाएंगे. इसके नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित होंगे. साल 2019 के विधानसभा चुनाव में 90 सीटों में से BJP ने 40 सीटों पर जीत हासिल की थी. वहीं, कांग्रेस को 31 सीटें मिली थी. जबकि JJP को 10 सीटों पर जीत हासिल हुई थी.

यह भी पढ़ें: कोलकाता डॉक्टर केस में सीएम ममता बनर्जी ने कर दी बड़ी पेशकश, इस्तीफा देने के लिए हुईं तैयार

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?