Home Latest News & Updates कॉकरोच जनता पार्टी पर कसा जा रहा शिकंजा…, अभिजीत दिपके बोले- हमारे अकाउंट हैक किए जा रहे

कॉकरोच जनता पार्टी पर कसा जा रहा शिकंजा…, अभिजीत दिपके बोले- हमारे अकाउंट हैक किए जा रहे

by Sachin Kumar 23 May 2026, 4:24 PM IST (Updated 23 May 2026, 6:27 PM IST)
23 May 2026, 4:24 PM IST (Updated 23 May 2026, 6:27 PM IST)
Crackdown CJP access accounts lost Abhijeet Dipke

Cockroach Janta Party : CJI सूर्यकांत की तरफ से युवाओं और कॉकरोच को लेकर दिए बयान के बाद सोशल मीडिया पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) काफी चर्चाओं में बनी हुई है. इंस्टाग्राम और एक्स पर शुरू हुआ यह अभियान देखते ही देखते लाखों-करोड़ों युवाओं तक पहुंच गया. बेरोजगारी, व्यवस्था और राजनीति पर लगातार तंज कसा जा रहा है. खास बात यह है कि CJP ने सारा कंटेंट युवाओं की भाषा में तैयार किया और यही वजह है कि उन्हें डायरेक्ट टच कर गया. इसी बीच CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने आरोप लगाया कि व्यंग्यपूर्ण डिजिटल संगठन पर शिकंजा कसा जा रहा है. उन्होंने कहा कि कई बार अकाउंट हटाए जाने और हैकिंग की घटनाओं के बाद अब वह कसी भी सोशल अकाउंट पर एक्टिव नहीं है.

शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा

अभिजीत दिपके ने आरोप लगाया कि उनका प्राइवेट इंस्टाग्राम अकाउंट भी हैक हो गया है. उनकी तरफ से यह आरोप सीजेपी के एक्स अकाउंट को भारत में रोक दिए जाने के दो दिन बाद सामने आई है. इसके बाद दीपके ने नया अकाउंट Cockroach is Back बनाया. वहीं, इस पार्टी ने शुक्रवार से नया अभियान शुरू किया है और NEET-UG 2026 के पेपर लीक होने पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की गई है. दिपके ने दावा किया है कि उन्हें जान से मारने तक की धमकियां मिल रही हैं और उन्होंने उन धमकी भरे संदेशों के स्क्रीनशॉट भी साझा किए हैं. शनिवार को एक्स पर की गई एक पोस्ट में दिपके उन घटनाओं की एक सूची जारी की, जिसे उन्होंने इस आंदोलन के खिलाफ एक सुनियोजित कार्रवाई बताया.

चीन में बड़ा दर्दनाक हादसा! कोयले के खदान में विस्फोट से 82 मजदूरों की मौत

नहीं हो पा रहा इंस्टाग्राम अकाउंट एक्सेस

उन्होंने यह भी कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी पर शिकंजा कसा जा रहा है. इंस्टाग्राम पेज हैक हो गया है और अब वह एक्सेस नहीं हो पा रहा है. साथ ही मेरा प्राइवेट इंस्टाग्राम भी हैक कर लिया गया है. इसके अलावा एक्स अकाउंट को भी रोक दिया गया है और यहां तक बैकअप अकाउंट को भी हटा दिया गया है. कृपया ध्यान दें कि अभी हमारे पास अपने किसी भी प्लेटफॉर्म का एक्सेस नहीं है. साथ ही इतनी सारी घटनाएं होने के बाद अब जितनी भी पोस्ट हो रही है उसके बाद अब किसी भी बयान को CJP का आधिकारिक बयान नहीं माना जाना चाहिए. दूसरी तरफ सीजेपी की cockroachjantaparty.org वेबसाइट को भी गूगल से हटा दिया गया है और अब एक्सेस भी नहीं हो पा रही है. डिपके ने प्लेटफॉर्म के खिलाफ की गई इस कार्रवाई को प्रधान के खिलाफ चलाए जा रहे उनके अभियान से जोड़ा गया.

क्या ईरान युद्ध होगा खत्म! आसिफ मुनीर और अब्बास अराघची ने तेहरान में की बातचीत; कही ये बात

10 लाख लोगों ने अपना नाम किया रजिस्टर्ड

सीजेपी लगातार मांग कर रही है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा दे देना चाहिए. उन्होंने कहा कि नीट का पेपर लीक होने के बाद एक स्टूडेंट ने अपनी जान गंवा दी. लेकिन भारत में इस मांग को उठाने के बाद सीजेपी पर ही कार्रवाई की जा रही है. इसके अलावा एक्स पर अपने बैकअप हैंडल ‘Cockroach is Back’ के माध्यम से CJP ने बताया कि उसने अपनी वेबसाइट पर एक हफ्ते से भी कम समय में 10 लाख रजिस्टर्ड कॉकरोच का मील का पत्थर हासिल कर लिया है.

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?