China Coal mine Blast: चीन से एक बहुत ही दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. जी हां, यहां एक कोयले के खदान में गैस विस्फोट होने से जोरदार धमाका हुआ. इस हादसे में अब तक 82 लोगों की मौत हो चुकी है. कई लोगों के जख्मी होने की भी बात कही जा रही है. घटना के तुरंत बाद 8 लोगों/मजदूरों की मौत की खबर आई थी, लेकिन हादसे के कुछ ही घंटों बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 82 हो गई. मिली जानकारी के अनुसार, कोयला खदान में यह हादसा चीन के उत्तरी प्रांत शानक्सी में हुआ है. घटना शुक्रवार शाम करीब 7:29 बजे की बताई जा रही है. फिलहाल बचाव कार्य जारी है. चीन का उत्तरी प्रांत शानक्सी, देश में कोयला उत्पादन करने वाले प्रमुख और बड़े खदानों में से एक है. इस हादसे ने चीन को झकझोर दिया है. आइए जानते हैं पूरी खबर
कोयला खदान में फंसे थे 247 मजदूर
न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को चीन के उत्तरी प्रांत शानक्सी में एक कोयला खदान में गैस विस्फोट हुआ. इसमें कम से कम 82 लोगों की मौत हो गई. चीनी मीडिया ने शनिवार को बताया कि दर्जनों लोग कथित तौर पर भूमिगत (कोयले के खदान के अंदर) फंस गए थे.
आधिकारिक समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, चांग्झी शहर की लियुशेन्यु कोयला खदान में शुक्रवार शाम को घटना हुई. शिन्हुआ ने शुरू में बताया था कि उस समय लगभग 247 मजदूर खदान के नीचे फंसे हुए थे. शनिवार तड़के समाचार एजेंसी द्वारा आठ लोगों की मौत और 38 लोगों के खदान के नीचे फंसे होने की सूचना देने के बाद मृतकों की संख्या में वृद्धि हुई. शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, विस्फोट के कारण की जांच चल रही है और बचाव कार्य जारी है.
दुनिया का सबसे बड़ा कोयला उत्पादक देश है चीन
दुनिया के सबसे बड़े कोयला उत्पादक देश चीन में इस घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है. जानकारी के अनुसार, चीन में अभी 5 हजार से अधिक कोयला के खदान हैं. यह देश पूरी दुनिया को अकेले करीब 50 फीसदी तक कोयला सप्लाई करता है. जानकार बताते हैं कि चीन में कोयले के भंडारों की गहराई दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है. यहां हर साल करीब 4.7 बिलियन टन कोयले का उत्पादन होता है. यहां के कई कोयले के खदानों की गहराई 1000 मीटर से भी अधिक है. चीन के प्रमुख कोयला खदान क्षेत्रों में शानक्सी, शिनजियांग और इनर मंगोलिया शामिल हैं. ये काफी बड़े और प्रमुख कोयला खदानों में गिने जाते हैं. शुक्रवार को चीन के प्रमुख कोयला खदान क्षेत्र शानक्सी में ही हादसा हुआ, जिसमें अभी तक 82 मजदूरों की मौत हो चुकी है.
इजरायल को बचाने के चक्कर में खुद का नुकसान करवा बैठा US, आधा मिसाइल डिफेंस सिस्टम खर्च
News Source: PTI
