Jantar Mantar: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की ओर से सितंबर में जंतर मंतर पर किए गए प्रदर्शन फिर से सुर्खियों में आ गया है. मानवाधिकार संरक्षण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामजी सुनेजा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को पत्र लिखकर विरोध प्रदर्शन में शामिल लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है. उन्होंने आरोप लगाया कि इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अश्लील और अपमानजनक नारे लगाए गए थे. अपने पत्र में सुनेजा ने इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. इसके अलावा, उन्होंने जंतर मंतर मामले पर सार्वजनिक सुनवाई और प्रदर्शन में शामिल नाबालिगों के माता-पिता पर जुर्माना लगाने की भी मांग की.
देश की वैश्विक छवि को नुकसान पहुंचा
रामजी सुनेजा ने सुप्रीम कोर्ट में एक पुनर्विचार याचिका दायर करने का भी आग्रह किया है. सुनेजा ने कहा कि प्रधानमंत्री भले ही अपने खिलाफ की गई व्यक्तिगत टिप्पणियों को माफ कर दें. लेकिन देश की छवि को भारी नुकसान पहुंचा है. उन्होंने अपने पत्र में लिखा कि प्रधानमंत्री को अपनी व्यक्तिगत छवि पर हुए हमलों को माफ करने का अधिकार है, लेकिन देश की वैश्विक छवि को जो नुकसान पहुंचा है उसकी भरपाई किसी भी परिस्थिति में नहीं की जा सकती है. पत्र में यह भी कहा गया कि कुछ प्रदर्शनकारियों ने अश्लीलता दिखाई, कुछ लड़कियों ने प्रधानमंत्री के खिलाफ अपमानजनक और अश्लील भाषा का इस्तेमाल करके सारी हदें पार कर दीं.
AAP ने फूंका पंजाब चुनाव 2027 का बिगुल, 40 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, धुरी से लड़ेंगे मान
आयोजकों को भी ठहराया जिम्मेदार
इसके अलावा, सुनेजा ने इस विरोध प्रदर्शन के आयोजकों को भी जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने आरोप लगाया कि आयोजकों ने इस तरह के व्यवहार को रोकने या उसकी निंदा करने के लिए कोई कदम तक नहीं उठाया गया. इस विरोध प्रदर्शन का आह्वान करने वाले आयोजकों की जिम्मेदारी है कि वे सुनिश्चित करें कि प्रदर्शनकारी कानूनी दायरे में रहकर विरोध करें. किसी भी तरह की अश्लीलता को रोकें और उसकी निंदा करें. साथ ही यह सुनिश्चित करें कि ऐसे घटनाएं दोबारा न हों.
सार्वजनिक मुकदमा चलाना चाहिए
कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए सुनेजा ने कहा कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ FIR दर्ज की जानी चाहिए और सख्त कानूनी कार्यवाही शुरू की जानी चाहिए. उन्होंने इस घटना की जांच की भी मांग की और कहा कि देश की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के लिए जिम्मेदार लोगों को दंडित किया जाना चाहिए. साथ ही दोषियों पर जंतर-मंतर पर सार्वजनिक रूप से मुकदमा चलाया जाना चाहिए और उन्हें सजा दी जानी चाहिए.
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं,’ राहुल ने किया रामलीला मैदान तक मार्च का आह्वान; पुलिस ने कही ये बात
News Source: ANI
