Ramlila Maidan: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक नवंबर को रामलीला मैदान में होने वाली रैली में शामिल होने के लिए लोगों से आह्वान किया है. इसके साथ ही कांग्रेस सांसद ने रामलीला मैदान पहुंचने से पहले कनॉट प्लेस में आयोजित होने वाले मार्च में शामिल होने की भी अपील की है. हालांकि, दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, कनॉट प्लेस से शुरू होने वाले इस मार्च के लिए अब तक कोई अनुमति नहीं मांगी गई है. राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए मार्च के रूट और समय की जानकारी भी साझा की है. उन्होंने लिखा, ‘कल मिलते हैं, आइए साथ चलें.
नहीं ली गई मार्च निकालने की अनुमति
राहुल गांधी की पोस्ट के मुताबिक, यह पैदल यात्रा रविवार दोपहर 12 बजे कनॉट प्लेस के पास मिंटो रोड जंक्शन से शुरू होगी. इसके बाद अजमेरी गेट से होते हुए रामलीला मैदान पर समाप्त होगी. हालांकि, पुलिस सूत्रों का कहा है कि इस मार्च की कोई अनुमति नहीं ली गई थी. उन्होंने कहा कि सांसद और राजनीतिक नेता अपने निजी वाहन से कॉन्स्टिट्यूशन क्लब, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास जाने के लिए स्वतंत्र हैं.
बीएनएसएस की धारा 163 लागू
पुलिस सूत्रों ने यह भी बताया कि जंतर-मंतर लंबे समय से राजधानी में विरोध प्रदर्शनों का मुख्य केंद्र रहा है. अब आधिकारिक तौर पर विरोध प्रदर्शन स्थल नहीं रहा है. उन्होंने आगे बताया कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 लागू है और वहां पर एक साथ इतने लोगों के इकट्ठा होने की इजाजत है. साथ ही यह नई दिल्ली के इलाके में भी लागू है. इसमें चुनाव आयोग के आसपास का क्षेत्र भी शामिल है. पुलिस ने बताया कि रामलीला मैदान में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएंगे. यहां दिल्ली पुलिस के कई जिलों के जवानों के साथ-साथ अर्धसैनिक बलों को भी तैनात किया जाएगा.
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का बड़ा कार्यक्रम, खरगे के आवास पर जुटे INDIA ब्लॉक के नेता
सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएंगे
पुलिस ने बताया कि रामलीला मैदान में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएंगे. यहां दिल्ली पुलिस के कई जिलों के जवानों के साथ-साथ अर्धसैनिक बलों को भी तैनात किया जाएगा. INDIA ब्लॉक के नेता शनिवार दोपहर र 3:30 बजे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ एक सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित करने वाले हैं. शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में अधिक बारिश की वजह से इस कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया था. अब इस कार्यक्रम को फिर से आयोजित करवाया गया है.
सर्वसम्मति से लिया गया फैसला
शुक्रवार को पत्रकारों से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि बारिश की वजह से हमने सर्वसम्मति से आज के कार्यक्रम को उसी समय के लिए टालने का फैसला किया गया है. हमें लगा कि बारिश में वरिष्ठ लोगों का बैठना मुश्किल होगा और यही वजह है कि कार्यक्रम कल आयोजित करेंगे. उन्होंने राजनीतिक दलों, नागरिक समाज के सदस्यों, पत्रकारों और अन्य नागरिकों को INDIA गठबंधन के 1 नवंबर को रामलीला मैदान में होने वाले मार्च में शामिल होने के लिए आमंत्रित भी किया.
खरगे के घर आज ‘महाभियोग’ का कार्यक्रम, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मंथन करेगा इंडिया गठबंधन!
