AAP Punjab Candidate: आम आदम पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया है. पार्टी ने 40 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी है. दिल्ली में आम आदमी पार्टी के संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर ‘पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटी’ की एक बैठक हुई. इस बैठक के दौरान, पंजाब में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की गई. 40 में 37 सीटें ऐसी हैं, जहां पार्टी ने विधायकों को दोबारा टिकट दिया है. बची 3 सीटों पर नए चेहरों को जगह दी गई है.
AAP announces first list of 40 candidates for upcoming Punjab Assembly elections. https://t.co/02dh1mfVuG
— ANI (@ANI) October 31, 2026
धुरी से लड़ेंगे मान
मुख्यमंत्री भगवंत मान धुरी से ही विधानसभा चुनाव लड़ेंगे. मान ने 2022 के विधानसभा चुनावों में धुरी विधानसभा सीट जीती थी. उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी, कांग्रेस उम्मीदवार दलवीर सिंह गोल्डी को 58,206 वोटों के अंतर से हराया और कुल 82,592 वोट हासिल किए.
वहीं तरनतारन से हरमीत सिंह संधू को टिकट दी गई है. पहली लिस्ट में संजीव अरोड़ा का नाम भी शामिल है, जो फिलहाल जेल में हैं. पार्टी ने उन्हें लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बनाया है. वे इसी सीट से दोबारा चुनाव लड़ेंगे.
कहां से किसे मिला टिकट
- बटाला – अमनशेर सिंह (शेरी कलसी)
- अजनाला – कुलदीप सिंह धालीवाल
- अमृतसर साउथ – डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर
- तरनतारन – हरमीत सिंह संधू
- खेमकरण – सरवन सिंह धुन
- नकोदर – इंदरजीत कौर मान
- करतारपुर – बलकार सिंह
- दसूहा – करमबीर सिंह घुमान
- उरमर – जसवीर सिंह राजा गिल
- होशियारपुर – ब्रह्म शंकर शर्मा जिम्पा
- चब्बेवाल – इशांक कुमार चब्बेवाल
- गढ़शंकर – जय कृष्ण सिंह रौड़ी
- बलाचौर – संतोष कटारिया
- रूपनगर – दिनेश चड्ढा
- एस.ए.एस. नगर – कुलवंत सिंह
- फतेहगढ़ साहिब – लखबीर सिंह राय
- अमलोह – गुरिंदर सिंह गैरी वड़िंग
- समराला – जगतार सिंह दयालपुरा
- लुधियाना ईस्ट – दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला
- आत्म नगर – कुलवंत सिंह सिद्धू
- लुधियाना सेंट्रल – अशोक पराशर पप्पी
- लुधियाना वेस्ट – संजीव अरोड़ा
- लुधियाना नॉर्थ – चौधरी मदन लाल बग्गा
- पायल – मनविंदर सिंह ग्यासपुरा
- निहाल सिंह वाला – मनजीत सिंह बिलासपुर
- बाघा पुराना – अमृतपाल सिंह सुखानंद
- मोगा – डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा
- धर्मकोट – देविंदर जीत सिंह लड्डी ढोस
- जलालाबाद – जगदीप कंबोज गोल्डी
- फाजिल्का – नरिंदरपाल सिंह सवना
- मुक्तसर – जगदीप सिंह काका बराड़
- कोटकपूरा – कुलतार सिंह संधवां
- जैतू – अमोलक सिंह
- तलवंडी साबो – बलजिंदर कौर
- सरदूलगढ़ – गुरप्रीत सिंह बनावाली
- भदौड़ – लाभ सिंह उगोके
- महल कलां – कुलवंत सिंह पंडोरी
- अमरगढ़ – जसवंत सिंह गज्जन माजरा
- धूरी – भगवंत मान
- पटियाला – अजीतपाल सिंह कोहली
117 सीटों पर होगा चुनाव
पंजाब में अगले साल फरवरी-मार्च के बीच विधानसभा चुनाव हो सकते हैं. राज्य की कुल 117 सीटों पर आम आदमी, कांग्रेस और बीजेपी का मुकाबला करेंगे. बहुमत का आंकड़ा 59 है. पिछले पंजाब चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 92 सीटों पर जीत हासिल की थी. कांग्रेस केवल 18 सीटें जीत सकी थी. वहीं शिरोमणि अकाली दल ने 3, भाजपा ने 2 और बसपा ने 1 सीट जीती थी.
पंजाब चुनाव : 31 अक्टूबर को जारी होगी AAP उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, केजरीवाल ने तय किए नाम
