Home Latest News & Updates “निर्देशों का पालन किया, जातिसूचक गाली…”, क्राइम ब्रांच ने IIT प्रोफेसर डूला से की 10 घंटे पूछताछ

“निर्देशों का पालन किया, जातिसूचक गाली…”, क्राइम ब्रांच ने IIT प्रोफेसर डूला से की 10 घंटे पूछताछ

by Neha Singh 3 October 2026, 9:40 AM IST (Updated 3 October 2026, 9:52 AM IST)
3 October 2026, 9:40 AM IST (Updated 3 October 2026, 9:52 AM IST)
IIT Professor

IIT Professor Doolla: मुंबई क्राइम ब्रांच ने स्टूडेंट साहिल वाकोडे की मौत के मामले में IIT बॉम्बे के प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला का बयान दर्ज किया है. प्रोफेसर ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया है. सूत्रों के मुताबिक, डूला से शुक्रवार को पवई में IIT बॉम्बे कैंपस में करीब आठ से 10 घंटे पूछताछ की गई. सूत्रों ने बताया कि अपने बयान के दौरान, डूला ने क्राइम ब्रांच को बताया कि उन्होंने साहिल के साथ डील करते समय इंस्टीट्यूट द्वारा तय निर्देश और प्रक्रिया का पालन किया था.

प्रोफेसर ने साहिल के साथ बातचीत के दौरान किसी भी जाति-आधारित या अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करने से भी इनकार किया। प्रोफेसर डूला ने कहा कि उन्होंने यूनिवर्सिटी गाइडलाइंस के अनुसार काम किया था. क्राइम ब्रांच से उम्मीद है कि वह डूला के बयान की जांच मामले में पूछताछ किए गए दूसरे लोगों के बयानों और जांच के दौरान इकट्ठा किए गए सबूतों के साथ करेगी.

क्या है पूरा मामला

IIT बॉम्बे के सेकंड ईयर के स्टूडेंट साहिल वाकोडे की 18 सितंबर को अपने कमरे में मृत पाए गए थे. इससे पहले उसे प्रोफेसर डुला ने एग्जाम में चीटिंग करते हुए पकड़ा था. इसके बाद अन्य छात्रों और परिवार वालों ने जातिगत भेदभाव का आरोप लगाते हुए प्रोफेसर डूला के खिलाफ प्रदर्शन करना शुरु कर दिया. परिवार ने आरोप लगाया कि उसे इंस्टीट्यूट में जाति के आधार पर मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा. क्राइम ब्रांच ने पहले पवई पुलिस से जांच अपने हाथ में ली और अब डिजिटल और दूसरे सबूतों की जांच कर रही है. अधिकारी केस से जुड़े स्टूडेंट्स, फैकल्टी मेंबर्स और स्टाफ से भी पूछताछ कर रहे हैं.

माता-पिता को प्रदर्शन करने की इजाजत नहीं

IIT बॉम्बे के स्टूडेंट्स के एक ग्रुप ने शुक्रवार को साहिल वाकोडे की कथित आत्महत्या का विरोध करते हुए भूख हड़ताल शुरू कर दी. उन्होंने इंस्टिट्यूट प्रशासन से जवाबदेही तय करने और इसके डायरेक्टर के इस्तीफे की मांग की. पिछले 15 दिनों से विरोध कर रहे स्टूडेंट्स ने अपना आंदोलन तेज करने का फैसला तब किया जब वाकोडे के माता-पिता को पुलिस ने शनिवार को विरोध जारी रखने की इजाजत नहीं दी. साहिल के माता-पिता मुंबई के आजाद मैदान में भूख हड़ताल कर रहे हैं.

छात्रों की मांग

विरोध कर रहे स्टूडेंट्स ने शुक्रवार को मेन गेट की ओर मार्च किया और प्रशासन को 18-पॉइंट की मांगों का चार्टर दिया. मुख्य मांगें थीं – वाकोडे की मौत की एक स्वतंत्र, पारदर्शी जांच, इंस्टिट्यूट द्वारा नियुक्त जांच कमेटी में बदलाव, IIT बॉम्बे के डायरेक्टर शिरीष केदारे का इस्तीफा और प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला का सस्पेंशन, स्टूडेंट्स ने कहा कि वे इंस्टिट्यूट से इंसाफ और जवाबदेही की मांग के लिए भूख हड़ताल के ज़रिए अपना आंदोलन जारी रखेंगे.

आजाद मैदान में धरने पर बैठे IIT छात्र साहिल वाकोडे के पिता, कहा- न्याय मिलने तक लड़ते रहेंगे

News Source: ANI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?