INDIA Bloc March: दिल्ली में आज फिर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है. विपक्षी ‘INDIA’ गठबंधन ने राष्ट्रीय राजधानी में कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया से सुप्रीम कोर्ट तक एक विरोध मार्च शुरू किया है, जिसकी घोषणा पहले ही की गई थी. उन्होंने चुनाव में कथित गड़बड़ियों को लेकर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ एक बड़ा संयुक्त मोर्चा खोला है. एक बस में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुल खड़गे, अखिलेश यादव और ममता बनर्जी जा रहे हैं. वहीं कार्यकर्ता पैदल मार्च कर रहे हैं.
ज्ञानू बचेगा नहीं – उसे जाना ही होगा ✊ https://t.co/d6XDlSt9D0
— Congress (@INCIndia) October 12, 2026
सुप्रीम कोर्ट में ज्ञापन सौंपेगा गठबंधन
विपक्षी नेता CJI को एक ज्ञापन सौंपना चाहते हैं. रविवार को खड़गे और गांधी ने चीफ जस्टिस को पत्र लिखकर सोमवार को मिलने का समय मांगा था. लेकिन CJI ने मिलने से इनकार कर दिया है. इसके बाद भी विपक्षी नेता सुप्रीम कोर्ट तक मार्च कर रहे हैं. कांग्रेस ने इस विरोध प्रदर्शन का नाम ‘चलो दिल्ली – लोकतंत्र के लिए मार्च’ रखा है. पार्टी के अनुसार, प्रदर्शनकारी दोपहर 1:30 बजे कनॉट प्लेस-बाराखंभा रोड चौराहे पर इकट्ठा होंगे. इस मार्च में खड़गे, राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, तृणमूल नेता ममता बनर्जी, INDIA गठबंधन की सहयोगी पार्टियों के नेता, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और युवा शामिल होंगे.
कड़ी सुरक्षा की बीच हो रहा मार्च
दिल्ली पुलिस द्वारा इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और बैरिकेडिंग के बीच, विपक्षी नेताओं ने अपना मार्च शुरू किया. उन्होंने घोषणा की कि वे लोकतांत्रिक और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए सुप्रीम कोर्ट में रिट याचिका दायर करेंगे. न्यायपालिका में भरोसा जताते हुए, कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने कहा कि विपक्षी दल समाधान पाने के लिए कानूनी रास्ते अपना रहे हैं. शुक्ला ने कहा, “हम CJI (भारत के मुख्य न्यायाधीश) की कही बातों के अनुसार आगे बढ़ेंगे और याचिका दायर करेंगे. हमें अदालत पर भरोसा है.” प्रदर्शनकारियों द्वारा व्यवस्था बिगाड़ने के आरोपों का जवाब देते हुए, कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने सत्ताधारी सरकार पर असहमति की आवाज को दबाने और सरकारी मशीनरी का हथियार के तौर पर इस्तेमाल करने का आरोप लगाया.
कई दिनों से चल रहा प्रदर्शन
इससे पहले भी इंडिया गठबंधन ने राजधानी में मार्च निकाला था. 6 अक्टूबर को इंडिया गठबंधन के नेताओं ने संसद से लेकर चुनाव आयोग के कार्यालय तक मार्च निकालने की कोशिश की थी. अगले दिन उन्होंने जंतर मंतर तक पहुंचने की कोशिश की. इसके अगले दिन सभी विपक्षी दलों ने राजघाट पहुंचकर सांकेतिक सत्याग्रह किया. इस दौरान सड़कों पर बवाल देखने को मिला. दिल्ली पुलिस ने कई बार राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव जैसे बड़े नेताओं को डिटेन किया.
‘दिल्ली को जेल में क्यों बदल…’, दिल्ली चलो कार्यक्रम से पहले राहुल का मोदी पर हमला; कही ये बात
News Source: ANI
