Home मनोरंजन इस हफ्ते OTT पर महाधमाका! करण जौहर की गॉसिप से मार्वल के हीरो तक, देखें 16 नई फिल्में और सीरीज

इस हफ्ते OTT पर महाधमाका! करण जौहर की गॉसिप से मार्वल के हीरो तक, देखें 16 नई फिल्में और सीरीज

by Preeti Pal 12 October 2026, 3:48 PM IST
12 October 2026, 3:48 PM IST
इस हफ्ते OTT पर महाधमाका! करण जौहर की गॉसिप से मार्वल के सुपरहीरो तक, देखें 16 नई फिल्में और सीरीज

OTT Releases This Week: अगर आप भी वीकेंड आते ही मोबाइल, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर नई फिल्में और वेब सीरीज ढूंढ़ने लगते हैं, तो ये हफ्ता आपके लिए बहुत खास होने वाला है. दरअसल, 12 से 18 अक्टूबर के बीच ओटीटी की दुनिया में रोमांस, कॉमेडी, हॉरर, सस्पेंस, एक्शन और रियलिटी शोज का जबरदस्त तड़का लगने वाला है. नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, जियोहॉटस्टार, जी5 और एप्पल टीवी जैसे प्लेटफॉर्म पर कई बड़ी फिल्में और सीरीज दस्तक देने वाली हैं. इस हफ्ते सबसे ज्यादा चर्चा करण जौहर के फेमस चैट शो ‘कॉफी विद करण’ के नौवें और आखिरी सीजन की है. वहीं, मार्वल के फैंस के लिए ‘विजनक्वेस्ट’ किसी बड़े तोहफे से कम नहीं है. इसके अलावा भी कई ऑप्शन्स ऑडियन्स के पास होंगे.
तो आप भी इस हफ्ते रिलीज़ होने वाली नई फिल्मों और वेब सीरीज की लिस्ट देखें और बिंज वॉचिंग के लिए तैयार हो जाएं.

डिस्क्लोजर डे, 12 अक्तूबर

अगर आपको एलियंस, रहस्यमयी घटनाओं और साइंस फिक्शन फिल्मों में दिलचस्पी है, तो ‘डिस्क्लोजर डे’ आपकी वॉचलिस्ट में शामिल हो सकती है. स्टीवन स्पीलबर्ग के डायरेक्शन में बनी इस साइंस फिक्शन थ्रिलर में एमिली ब्लंट एक टीवी वेदर एक्सपर्ट के रोल में हैं. कहानी तब दिलचस्प मोड़ लेती है, जब उन्हें पता चलता है कि सरकार धरती पर एलियंस की मौजूदगी से जुड़ा एक बड़ा राज छिपा रही है. इस सस्पेंस को दुनिया के सामने लाने के लिए वो एक साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट की मदद लेती हैं. लेकिन सच्चाई सामने लाना इतना भी आसान नहीं है. फिल्म में कॉलिन फर्थ और कोलमैन डोमिंगो भी नजर आएंगे. आप इस फिल्म को जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं.

लव ऑफ योर लाइफ, 13 अक्तूबर

रोमांटिक फिल्में पसंद करने वालों के लिए ‘लव ऑफ योर लाइफ’ एक दिल छू लेने वाली कहानी लेकर आ रही है. फिल्म में मार्गरेट क्वाली ने माया नाम की महिला का किरदार निभाया है. उसकी जिंदगी उस वक्त बदल जाती है, जब उसकी मुलाकात चार्ली से होती है. दोनों एक खूबसूरत फ्यूचर के सपने देखते हैं, लेकिन जिंदगी उनकी प्लानिंग को एकदम से बदल देती है. फिल्म प्यार, रिश्तों और मुश्किल फैसलों की कहानी दिखाती है. ये फिल्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी.

द ट्रैप, 13 अक्टूबर

अगर आपको ऐसी कहानियां पसंद हैं, जिनमें हर मोड़ पर नया सस्पेंस सामने आए, तो जर्मन साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘द ट्रैप’ आपके लिए ही है. कहानी एक मशहूर राइटर की है, जिसने अपनी बहन का मर्डर देखने के बाद लगभग दस साल से घर से बाहर कदम नहीं रखा. एक दिन अचानक वो टेलीविजन पर अपनी बहन के हत्यारे को देख लेती है. इसके बाद वो खुद को चारे की तरह इस्तेमाल करके हत्यारे को पकड़ने की प्लानिंग बनाती है. 6 एपिसोड वाली ये सीरीज बदले, डर और मेंटल स्ट्रगल की कहानी है, जिसे आप नेटफ्लिक्स पर 13 अक्टूबर से देख पाएंगे.

टायसन,13 अक्टूबर नेटफ्लिक्स

दुनिया के सबसे फेमस मुक्केबाजों में शामिल माइक टायसन की जिंदगी पर बनी ये डॉक्यूमेंट्री उनके फैंस के लिए काफी खास होने वाली है. चार एपिसोड की इस सीरीज में टायसन के शानदार बॉक्सिंग करियर के साथ उनकी पर्सनल लाइफ के उतार-चढ़ाव भी दिखाए जाएंगे. इसमें उनकी सफलता, जेल जाने, नशे की समस्या और आर्थिक परेशानियों से जुड़े पहलुओं को सामने लाया जाएगा. खास बात ये है कि टायसन खुद अपनी लाइफ के कई एक्सपीरियंस शेयर करेंगे. ये डॉक्यूमेंट्री नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी.

कॉफी विद करण सीजन 9, 14 अक्टूबर

बॉलीवुड की गॉसिप, दोस्ती, प्यार और सितारों के दिलचस्प खुलासों का इंतजार करने वाले लोगों के लिए करण जौहर फिर लौट रहे हैं. ‘कॉफी विद करण’ का नौवां सीजन इस फेमस चैट शो का आखिरी सीजन बताया जा रहा है. करीब 22 साल के सफर के बाद शो को विदाई दी जाएगी. इस बार भी रैपिड फायर राउंड और स्टार्स की पर्सनल लाइफ से जुड़े सवाल फिर लाइमलाइट में होंगे. हालांकि, मेहमानों की पूरी लिस्ट सामने नहीं आई है, लेकिन करण जौहर ने क्लियर किया है कि इस सीजन में सिर्फ बॉलीवुड स्टार्स शामिल होंगे. क्रिकेटरों को इस बार शो में जगह नहीं मिलेगी. ये शो 14 अक्टूबर से जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा.

Govinda की 6 फिल्मों में एक ही नाम! हर बार अंदाज अलग, चौथी फिल्म के सातों गाने सुपरहिट; बता सकते हैं नाम?

विजनक्वेस्ट, 14 अक्टूबर

मार्वल के सुपरहीरो पसंद करने वालों के लिए इस हफ्ते ‘विजनक्वेस्ट’ सबसे बड़ी रिलीज में से एक है. पॉल बेटनी एक बार फिर व्हाइट विजन के रोल में नजर आएंगे. कहानी में विजन अपनी बिखरी हुई यादों को जोड़ने और अपनी असली पहचान बनाने की कोशिश करेगा. दिलचस्प बात ये है कि जेम्स स्पेडर एक बार फिर अल्ट्रॉन के किरदार में वापसी कर रहे हैं. ये सीरीज ‘वांडाविजन’ और ‘अगाथा ऑल अलॉन्ग’ से जुड़ी कहानी को आगे बढ़ाएगी. इसे आप जियोहॉटस्टार पर देख पाएंगे.

क्रिस्टल लेक, 15 अक्टूबर

हॉरर फिल्मों के शौकीनों के लिए ‘क्रिस्टल लेक’ डर और सस्पेंस का नया एक्सपीरियंस लेकर आ रही है. ये फेमस हॉरर फ्रेंचाइजी ‘फ्राइडे द 13th’ की प्रीक्वल सीरीज है. कहानी पामेला वूरहीस के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका बेटा जेसन एक हादसे में डूब जाता है. इसके बाद उसकी जिंदगी किस तरह बदलती है, यही इस सीरीज में दिखाया जाएगा. लिंडा कार्डेलिनी इस शो में लीड रोल कर रही हैं. ये सीरीज भी जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी.

हॉलीवुड आर्ट्स, 15 अक्टूबर

अगर आप हल्की-फुल्की कॉमेडी और कॉलेज लाइफ से जुड़ी कहानियां पसंद करते हैं, तो ‘हॉलीवुड आर्ट्स’ आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है. ये फेमस टेलीविजन फ्रेंचाइजी ‘विक्टोरियस’ का स्पिन-ऑफ है. कहानी ट्रिना वेगा के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक परफॉर्मिंग आर्ट्स स्कूल में नई जिम्मेदारी संभालती है. स्कूल के नए स्टूडेंट्स, उनकी मजेदार परेशानियों के बीच खूब कॉमेडी देखने को मिलेगी. आप इस शो को नेटफ्लिक्स पर देख पाएंगे.

कप्पी स्क्वाड, 15 अक्टूबर

दोस्ती, सपनों और बिजनेस की परेशानियों पर बनी मलयालम कॉमेडी ड्रामा ‘कप्पी स्क्वाड’ यंगस्टर्स को पसंद आ सकती है. कहानी चार दोस्तों की है, जो अपना कैफे खोलने की प्लानिंग करते हैं. लेकिन बिजनेस शुरू करना जितना आसान लगता है, उसे चलाना उतना ही मुश्किल होता है. पैसों की कमी, आपसी मतभेद और रोजमर्रा के चैलेंज उनकी दोस्ती की परीक्षा लेती हैं. रिनोश जॉर्ज इस सीरीज में लीड रोल निभा रहे हैं. ये सीरीज जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी.

द डिप्लोमैट सीजन 4, 15 अक्टूबर

राजनीति, कूटनीति और अंतरराष्ट्रीय साजिशों से भरी कहानियां पसंद करने वाले लोगों के लिए ‘द डिप्लोमैट’ का चौथा सीजन आ रहा है. केरी रसेल एक बार फिर अमेरिकी राजदूत केट वायलर के रोल में दिखाई देंगीय. इस बार अमेरिका की राष्ट्रपति ग्रेस पेन हैं और अंतरराष्ट्रीय राजनीति में नए चैलेंज आ रहे हैं. केट को राजनीतिक संकटों के साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी की परेशानियों से भी जूझना पड़ेगा. अगर आपको भी ये सीरीज देखनी है तो, नेटफ्लिक्स पर इसकी रिलीज़ का इंतज़ार करें.

नाना पाटेकर के वो आइकॉनिक डायलॉग्स, जो पर्दे से निकलकर लोगों के दिल में बस गए

द स्टॉर्म, 15 अक्टूबर

सोचिए, आप दोस्तों के साथ शानदार बर्थडे पार्टी कर रहे हों और अचानक भयंकर तूफान आ जाए.’द स्टॉर्म’ की कहानी कुछ ऐसी ही है. एक सुनसान इलाके में जन्मदिन मनाने पहुंचे दोस्त खराब मौसम की वजह से घर में फंस जाते हैं. धीरे-धीरे उनके पुराने झगड़े और छिपे हुए राज सामने आने लगते हैं. ये स्वीडिश ड्रामा दिखाता है कि मुश्किल हालातों में इंसानों का असली चेहरा कैसे सामने आता है. आप इस सीरीज को नेटफ्लिक्स पर देख पाएंगे.

द ट्रेटर्स तेलुगु, 15 अक्टूबर

रियलिटी शो पसंद करने वालों के लिए ‘द ट्रेटर्स तेलुगु’ एंटरटेनमेंट और दिमागी खेल का जबरदस्त कॉम्बिनेशन लेकर आ रहा है. इस शो में 20 कंटेस्टेंट एक रॉयल पैलेस में पहुंचेंगे. कुछ खिलाड़ी वफादार होंगे, जबकि कुछ सीक्रेट धोखेबाज बनाए जाएंगे. हर रात धोखेबाज किसी एक कंटेस्टेंट को खेल से बाहर करेंगे. वहीं, बाकी खिलाड़ियों को पहचानना होगा कि उनके बीच छिपा धोखेबाज कौन है. आखिर तक टिकने वाले खिलाड़ी नकद इनाम जीतने की कोशिश करेंगे. ये रिएलिटी शो प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा.

आशा, 16 अक्टूबर

मलयालम साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘आशा’ में उर्वशी, जोजू जॉर्ज और ऐश्वर्या लक्ष्मी जैसे कलाकार नजर आएंगे. फिल्म की कहानी एक परिवार के ऐसे राज पर है, जिसे लंबे टाइम से छिपाकर रखा गया है. जब ये राज अचानक सामने आता है, तो परिवार के सदस्यों के बीच शक और तनाव बढ़ने लगता है. ये मलयालम फिल्म 16 अक्टूबर को जी5 पर रिलीज़ हो रही है.

मास्टरप्लान, 16 अक्टूबर

चोरी, सस्पेंस और कॉमेडी का मजेदार कॉम्बिनेशन देखना चाहते हैं, तो ‘मास्टरप्लान’ आपकी वॉचलिस्ट में शामिल हो सकती है. इस फिल्म में स्टेनली टुची, सिमोना टबास्को और विक्टर बेलमोंडो लीड रोल में हैं. कहानी एक ऐसे परिवार की है, जिसके आपसी रिश्ते बिगड़े हुए हैं. लेकिन एक बड़ी चोरी को अंजाम देने के लिए उन्हें साथ आना पड़ता है. अब सवाल ये है कि क्या वो मिलकर चोरी कर पाएंगे या आपसी झगड़ों में पूरा प्लान चौपट हो जाएगा? आप इस फिल्म को प्राइम वीडियो पर देख पाएंगे.

अब घर बैठे देखिए Emraan Hashmi की Awarapan 2, इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हुई रिलीज

मनीट्रैप: द कारुन ट्रेजर, 16 अक्टूबर

तुर्की की फेमस क्राइम कॉमेडी फ्रेंचाइजी पर बेस्ड ये 8 एपिसोड की सीरीज जबरदस्त एंटरटेनिंग होगी. कहानी एक चालाक ठग और उसकी टीम की है, जो प्राचीन खजाने को हासिल करने की प्लानिंग बनाते हैं. लेकिन इस खजाने के पीछे कई दूसरे ग्रुप भी पड़े हैं. इसके बाद शुरू होता है धोखाधड़ी, भागदौड़ और खतरनाक प्लानिंग का खेल. ये वेब सीरीज नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी.

तेनजिंग,16 अक्टूबर एप्पल टीवी

माउंट एवरेस्ट पर ऐतिहासिक चढ़ाई की कहानी को बड़े पर्दे दिखाने वाली फिल्म ‘तेनजिंग’ हिम्मत और एक अलग तरह के स्ट्रगल पर है. फिल्म महान पर्वतारोही तेनजिंग नोर्गे पर हैं, जिन्होंने 1953 में एडमंड हिलेरी के साथ एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचकर इतिहास रचा था. फिल्म में गेंडेन फुंत्सोक तेनजिंग और टॉम हिडलस्टन एडमंड हिलेरी के रोल में दिखाई देंगे. ये कहानी सिर्फ एवरेस्ट पर चढ़ने की नहीं, बल्कि शेरपा समुदाय के योगदान और साहस की भी है. आप इस फिल्म को एप्पल टीवी पर देख पाएंगे.

सबसे पहले क्या देखें?

अगर आपको बॉलीवुड की गॉसिप और स्टार्स की मजेदार बातचीत पसंद है, तो ‘कॉफी विद करण सीजन 9’ आपकी पहली पसंद हो सकती है. सुपरहीरो और साइंस फिक्शन के शौकीन ‘विजनक्वेस्ट’ और ‘डिस्क्लोजर डे’ को अपनी वॉचलिस्ट में शामिल कर सकते हैं. वहीं, सस्पेंस और थ्रिलर पसंद करने वालों के लिए ‘द ट्रैप’, ‘आशा’ और ‘द डिप्लोमैट’ अच्छे ऑप्शन हैं. रोमांस के मूड में हैं तो ‘लव ऑफ योर लाइफ’ देख सकते हैं. इसके अलवा हॉरर पसंद है तो ‘क्रिस्टल लेक’ पर नजर रखिए. वहीं, अगर कुछ हल्का-फुल्का देखना चाहते हैं, तो ‘कप्पी स्क्वाड’ आपके मनोरंजन का इंतजाम कर सकती है.

Ramayana की रिलीज डेट का ऐलान! दशहरे से शुरू होगी एडवांस बुकिंग, जानें कब देख पाएंगे फिल्म

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?