Home Top News भारत ने बंद किए 32 एयरपोर्ट, कई फ्लाइट्स भी कैंसिल; सुरक्षा कारणों से लिया गया फैसला

भारत ने बंद किए 32 एयरपोर्ट, कई फ्लाइट्स भी कैंसिल; सुरक्षा कारणों से लिया गया फैसला

by Live Times 10 May 2025, 8:40 AM IST (Updated 10 May 2025, 10:28 AM IST)
10 May 2025, 8:40 AM IST (Updated 10 May 2025, 10:28 AM IST)
airports closed

India-Pak Tensions : भारत और पाक के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA) ने 32 एयरपोर्ट्स पर डोमेस्टिक फ्लाइट्स पर रोक लगा दी है. ये फैसला लोगों के सुरक्षा को देखते हुए लिया गया है.

India-Pak Tensions : भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते चुनौतियों से निपटने के लिए सरकार से लेकर हर क्षेत्र सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी कर रहे हैं. इस बीच नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA) ने भी एक अलर्ट जारी कर दिया है. इस कड़ी में उन्होंने देश के 32 एयरपोर्ट्स पर डोमेस्टिक फ्लाइट्स की आवाजाही पर 14 मई तक रोक लगा दिया है.ये फैसला लोगों के सुरक्षा को देखते हुए लिया गया है. इसके साथ ही देशभर के हवाई अड्डों की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है.

इन जगहों के हवाई अड्डों रहेंगे बंद

इस कड़ी में सुरक्षा को देखते हुए पंजाब के अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, बठिंडा, हलवाड़ा, पठानकोट एयरपोर्ट बंद रहेंगे. वहीं, हिमाचल प्रदेश के भुंतर, शिमला, कांगड़ा- गग्गल एयरपोर्ट पर भी फ्लाइट्स पर रोक लगाई गई है. इसके अलावा चंडीगढ़ एयरपोर्ट, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के श्रीनगर, जम्मू, लेह एयरपोर्ट, राजस्थान के किशनगढ़, जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर एयरपोर्ट और गुजरात के मुंद्रा, जामनगर, हीरासर, पोरबंदर, केशोद, कांडला, भुज एयरपोर्ट बंद रहेंगे.

यह भी पढ़ें: भीख मांगने की कगार पर आया पाकिस्तान, भारत के साथ युद्ध में टूटी कमर; दुनिया में हो रही थू-थू

कई फ्लाइट्स भी हुए कैंसिल

इस दौरान Air India और IndiGo ने अपने कई फ्लाइट्स कैंसिल कर दी हैं. यात्रियों को असुविधा का सामना न करना पड़े इसके लिए IndiGo ने अपने ग्राहकों को फ्लाइट के बारे में जानने और रिफंड के लिए एक लिंक भी शेयर किया है. पहलगाम में हुए हमले के जवाब में किए गए ऑपरेशन सिंंदूर के बाद से ही दोनों देशों के बीच जंग जैसे हालात नजर आ रहे हैं. इसी बीच नोटिस टू एयरमेन (NOTAM) की ओर से दी गई जानकारी में ये पता चलता हैं कि पाकिस्तान ने कल रात जम्मू, पंजाब और राजस्थान के इलाकों को निशाना बनाकर ड्रोन और मिसाइल हमले किए थे.

32 एयरपोर्ट किए गए बंद

  • अधमपुर (जालंधर)
  • अंबाला
  • अमृतसर
  • अवंतिपुर
  • बठिंडा
  • भुज
  • बीकानेर
  • चंडीगढ़
  • हलवारा
  • हिंडन
  • जैसलमेर
  • जम्मू
  • जामनगर
  • जोधपुर
  • कंडला
  • कांगड़ा (गग्गल)
  • केशोद
  • किशनगढ़
  • कुल्लू मनाली (भुंतर)
  • लेह
  • लुधियाना
  • मुंद्रा
  • नलिया
  • पठानकोट
  • पटियाला
  • पोरबंदर
  • राजकोट (हीरासर)
  • सरसावा
  • शिमला
  • श्रीनगर
  • थोईस
  • उत्तरलाई

यह भी पढ़ें: हम युद्ध के बीच में नहीं पड़ेंगे, उप राष्ट्रपति जेडी वेंस ने भारत और पाक के बढ़ते तनाव के बीच दिया बयान

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?