Monsoon Session: लोकसभा में बुधवार को सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच एंटी पेपर लीक (संशोधन) विधेयक, 2026 पर चर्चा के दौरान तीखी बहस हुई. राहुल गांधी के आरोपों को खारिज करते हुए केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कोई गोली नहीं चलाई गई. उन्होंने कहा कि गोली चलाने का आदेश देने का अधिकार मजिस्ट्रेट के पास होता है, किसी मंत्री के पास नहीं. साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी सार्वजनिक जीवन के अनुभव की कमी के कारण केंद्र सरकार पर इस तरह के आरोप लगा रहे हैं.
आरोपों को प्रमाणित नहीं कर पाए गांधी
राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ही प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने का आदेश दिया था. इस पर जितेंद्र सिंह ने कहा कि वह अपने आरोप को प्रमाणित नहीं कर पाए हैं. उन्होंने दावा किया कि बुनियादी बात यह है कि उन्हें पता होना चाहिए कि जब कोई गोली चली ही नहीं, तो ऑर्डर देने का सवाल ही नहीं उठता. उन्होंने कहा कि ऐसा ऑर्डर जारी करने का अधिकार जिला मजिस्ट्रेट के पास है और ऐसा आदेश देने का अधिकार किसी मंत्री के पास नहीं होता.
लोकसभा में अखिलेश यादव ने कहा- बीजेपी राज में शिक्षा-परीक्षा सब खत्म, छात्रों के आगे झुकी सरकार
अमित शाह का बचाव करते हुए सिंह ने कहा कि प्रदर्शनकारियों पर कोई गोली नहीं चलाई गई. वहां पर सिर्फ आंसू गैस का इस्तेमाल किया गया था. इसके अलावा राहुल ने यह भी आरोप लगाया कि अमित शाह के काफिले में 30 गाड़ियां हैं. इस पर मजााकिया अंदाज में जितेंद्र सिंह ने कहा कि प्रतिपक्ष नेता को गिनती भी नहीं आती है.
प्रतिपक्ष नेता का व्यवहार नहीं सकता
उन्होंने कहा कि बिना तथ्यों और बिना जिम्मेदारी के सदन में कुछ भी कहना जिम्मेदार प्रतिपक्ष नेता का व्यवहार नहीं हो सकता है. इससे पहले सदन में राहुल ने आरोप लगाया था कि छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस की ज्यादतियों को मंजूरी दी थी और इसके बाद लोकसभा में भारी हंगामा हो गया. गांधी ने कहा कि आज इस सदन में गृह मंत्री मौजूद नहीं है, क्योंकि वह काफी डरे हुए हैं. इस पर सत्ता पक्ष ने तत्काल आपत्ति दर्ज कराई. कांग्रेस नेता स्पष्ट शब्दों में कहा कि गृह मंत्री ने छात्रों के खिलाफ हिंसक कार्रवाई को मंजूरी दी थी. उन्होंने नीट पेपर लीक मामले पर सीजेपी के नेतृत्व में हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान 20 जुलाई को संसद तक मार्च के समय सुरक्षा बलों की कार्रवाई का जिक्र किया.
हंगामे के बीच एंटी पेपर लीक बिल पास, छात्रों पर पुलिस एक्शन को लेकर भिड़े राहुल और रिजिजू
