Live Times Awarded with BCS Ratna Awards: भारत का पहला ग्लोबल मल्टीकास्ट न्यूज हब लाइव टाइम्स लगातार अपनी नई उपलब्धियों के साथ पत्रकारिता जगत में पहचान बना रहा है. तेजी से उभरते न्यूज चैनल के रूप में लाइव टाइम्स को BCS रत्ना अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है. BCS रत्ना अवॉर्ड के 12वें संस्करण में लाइव टाइम्स के CEO और एडिटर-इन-चीफ दिलीप सिंह को सम्मानित किया गया. यह सम्मान लाइव टाइम्स को उसकी पत्रकारिता, विजन और तेजी से बढ़ते प्रभाव के लिए मिला है.
सत्यम् शिवम् सुंदरम् का सिद्धांत
भारत का पहला ग्लोबल मल्टीकास्ट न्यूज हब लाइव टाइम्स, भारत का पहला डिजिटल 24 X 7 सैटेलाइट न्यूज चैनल है, जिसका उद्देश्य भारत से लेकर दुनिया के अलग-अलग हिस्सों तक तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पहुंचाना है. चैनल का विजन भारतीय दर्शन के मूल सिद्धांत ‘सत्यम् शिवम् सुंदरम्’ से प्रेरित है. लाइव टाइम्स का लक्ष्य है- खबरों के चयन से लेकर उनके प्रसारण तक सत्य, तथ्य और सटीकता को प्राथमिकता देना.
Twelfth Edition of BCS Ratna Award में Live Times को सबसे तेजी से उभरते हिंदी न्यूज़ चैनल के रूप में सम्मान मिला। भारत के पहले ग्लोबल मल्टीकास्ट न्यूज़ हब के रूप में Live Times लगातार दर्शकों तक तेज, विश्वसनीय और दमदार खबरें पहुंचा रहा है#bcsratnaaward #livetimestv #newschannel… pic.twitter.com/pjH9AODjKc
— Live Times (@livetimes_news) August 10, 2026
आज के दौर में फेक न्यूज और डीपफेक जैसी चुनौतियां पत्रकारिता के सामने बड़ी चुनौती बनकर उभरी हैं। ऐसे समय में लाइव टाइम्स का उद्देश्य स्थानीय से लेकर वैश्विक स्तर तक के दर्शकों को सही और तथ्य आधारित जानकारी उपलब्ध कराना है। चैनल का मानना है कि हर व्यक्ति को सच जानने का अधिकार है और इसी सोच के साथ वह एक ऐसे सूचना तंत्र के निर्माण में योगदान दे रहा है, जहां न्यूज और जानकारी सभी तक स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से पहुंच सके.
लाइव टाइम्स के मूल्य
लाइव टाइम्स का मिशन अपने हर दर्शक तक पूरी सच्चाई पहुंचाने का प्रयास करना है. स्वतंत्र, निष्पक्ष, निडर और उच्च गुणवत्ता वाली पत्रकारिता के साथ चैनल का लक्ष्य समाज के व्यापक हित में खबर को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है. चैनल के मूल्यों में सत्यमेव जयते, वसुधैव कुटुम्बकम्, विविधता का सम्मान, शांति और मेलजोल को बढ़ावा देना, पर्यावरण की रक्षा, निष्पक्ष एवं निडर पत्रकारिता और रचनात्मकता को विशेष स्थान दिया गया है. टीमवर्क को भी लाइव टाइम्स की सफलता का अहम आधार माना गया है.
युवाओं के साथ लाइव टाइम्स
डिजिटल दौर में सोशल मीडिया के जरिए भी लाइव टाइम्स युवाओं से लगातार जुड़ रहा है. YouTube समेत डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर लाखों युवाओं की मौजूदगी इस बात का संकेत है कि नई पीढ़ी तक तथ्य आधारित खबरें पहुंचाने की दिशा में चैनल तेजी से आगे बढ़ रहा है. BCS रत्ना अवॉर्ड इस सफर में लाइव टाइम्स और उसकी पूरी टीम के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है.
