Home Latest News & Updates घर-घर तक पहुंचाएगी मोदी सरकार अपना रिपोर्ट कार्ड, 9 जून से शुरू करेगी अभियान; जानें क्या है तैयारी

घर-घर तक पहुंचाएगी मोदी सरकार अपना रिपोर्ट कार्ड, 9 जून से शुरू करेगी अभियान; जानें क्या है तैयारी

by Kamlesh Kumar Singh 18 May 2026, 5:39 PM IST (Updated 18 May 2026, 5:59 PM IST)
18 May 2026, 5:39 PM IST (Updated 18 May 2026, 5:59 PM IST)
Modi government take report card every household

Modi Government : 12 सालों में किए कार्यों का रिपोर्ट कार्ड मोदी सरकार देश हर घर पहुंचाने की तैयारी कर रही है. इस जनसंवाद अभियान से शुरू होने से पहले सरकार ने मंत्रालयों से पूरा लेखा-जोखा मांगा है. साथ ही कार्यक्रम करीब एक महीने तक चलेगा.

Modi Government : मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) देशभर में बड़ा जनसंपर्क अभियान शुरू करने जा रही है. 9 जून से 9 जुलाई, 2026 तक चलने वाले इस कार्यक्रम के जरिए ’12 साल, 12 उपलब्धियां’ को घर-घर पहुंचाने का काम करेगी. केंद्रीय मंत्रियों से उनके मंत्रालयों का रिपोर्ट कार्ड मांगा गया है और 21 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे लेकर अहम बैठक भी बुलाई है. दावा है कि सरकार और संगठन सीधे जनता से संपर्क साधकर 12 साल का लेखा-जोखा पेश करेगी.

जनसंवाद अभियान में बदलने की तैयारी

मोदी सरकार अपने 12 साल पूरे होने को सिर्फ एक उपलब्धि समारोह नहीं, बल्कि बड़े जन संवाद अभियान में बदलने की तैयारी में है. 9 जून से 9 जुलाई तक देशभर में BJP कार्यकर्ता, सांसद, विधायक और मंत्री जनता के बीच पहुंचेंगे और मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को साझा करेंगे. इस अभियान का केंद्र होगा ’12 साल, 12 उपलब्धियां’ होंगी.

ये हो सकते हैं 12 बड़े मुद्दे

  • नक्सल मुक्त भारत – सुरक्षा और विकास मॉडल से नक्सल हिंसा पर निर्णायक नियंत्रण
  • ऑपरेशन सिंदूर और आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस – सर्जिकल स्ट्राइक, बालाकोट से लेकर नई सैन्य रणनीति तक.
  • GST से GST सुधार 2.0 तक – आर्थिक एकीकरण और कर ढांचे का सरलीकरण.
  • वक्फ संशोधन और बड़े सुधारात्मक फैसले – पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में कदम.
  • दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था – वैश्विक संकटों के बीच आर्थिक मजबूती.
  • आत्मनिर्भर भारत और रक्षा स्वदेशीकरण – PLI, तेजस, ब्रह्मोस, आकाश और स्वदेशी निर्माण.
  • इंफ्रास्ट्रक्चर क्रांति – भारतमाला, सागरमाला, हाईवे, बुलेट ट्रेन और आधुनिक एयरपोर्ट.
  • डिजिटल इंडिया – आधार, UPI, CoWIN और डिजिटल सेवाओं का अभूतपूर्व विस्तार.
  • गरीब कल्याण योजनाएं – आयुष्मान भारत, उज्ज्वला, पीएम आवास, किसान सम्मान निधि, जल जीवन मिशन.
  • राष्ट्रीय एकीकरण – अनुच्छेद 370 हटाकर जम्मू-कश्मीर का पूर्ण एकीकरण.
  • सांस्कृतिक पुनर्जागरण – अयोध्या राम मंदिर और राष्ट्रीय सांस्कृतिक पहचान को नई मजबूती.
  • निर्णायक नेतृत्व की निरंतरता – स्वच्छ भारत, कोविड प्रबंधन, विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान और मजबूत प्रशासनिक फैसले.

आर्थिक विकास पर फोकस रहा तीसरा कार्यकाल

बीजेपी मानती है कि 2024 से 2026 तक मोदी 3.0 का फोकस सुरक्षा, सुधार, आत्मनिर्भरता और तेज आर्थिक विकास रहा है. बीजेपी और एनडीए के नेता दावा कर रहे हैं कि पीएम मोदी में नेतृत्व में देश विश्वशक्ति बनने को ओर अग्रसर है. हालांकि विपक्ष इस पूरे अभियान को राजनीतिक ब्रांडिंग का हिस्सा बता रहा है. विपक्ष का आरोप है कि सरकार उपलब्धियों का प्रचार तो कर रही है, लेकिन महंगाई, बेरोजगारी और सामाजिक चुनौतियों जैसे सवालों पर जवाबदेही से बच रही है. विपक्ष का कहना है कि जनता सिर्फ दावों से नहीं, जमीनी असर से फैसला करती है.

क्या 2027 को साधने की तैयारी शुरू

अब देखना दिलचस्प होगा कि ’12 साल, 12 उपलब्धियां’ का यह अभियान सिर्फ सरकार के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड बनकर सामने आता है या फिर इसके जरिए बीजेपी 2027 की राजनीतिक जमीन को भी साधने की कोशिश करती दिखेगी. खास बात यह है कि भारतीय राजनीति में उपलब्धियों का लेखा-जोखा अकसर आने वाले चुनावी नैरेटिव की बुनियाद भी बनता है. ऐसे में 9 जून से शुरू हो रहा यह महीनेभर का अभियान विकास, संवाद और राजनीतिक संदेश, तीनों का बड़ा मंच बन सकता है.

यह भी पढ़ें- महिलाओं को हर महीने 3,000 रुपये और फ्री बस यात्रा; बंगाल में CM शुभेंदु ने लिए 5 बड़े फैसले

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?