Extracurricular Activities for Kids: बच्चों के हाथों से मोबाइल छीनना बहुत मुश्किल होता है. गर्मियों की छुट्टियों में उनकी यह लत और बढ़ जाएगी. इससे बचने के लिए आप इन छुट्टियों में उन्हें कुछ एक्स्ट्रा करिकुरल एक्टिविटीज सिखा सकते हैं, जिससे उनका माइंड शार्प होगा.
भारत में लगभग सभी राज्यों में बच्चों की गर्मियों की छुट्टियां पड़ चुकी हैं. बच्चे भी गर्मी की छुट्टियों का बेसब्री से इंतजार करते हैं, ताकि वे जमकर खेल सकें. इस दौरान माता-पिता भी बच्चों की शैतानी से परेशान हो जाते हैं. ऐसे में गर्मियों की छुट्टियां बच्चों को एक्स्ट्रा स्किल सिखाने के लिए बेस्ट टाइम है. पढ़ाई के साथ एक्स्ट्रा स्किल्स बच्चों में कॉन्फिडेंस लाती हैं और सबसे अलग बनाती हैं. आप इन छुट्टियों में बच्चों को ऐसी स्किल सिखाएं, जिससे उनका माइंड स्ट्रॉंग बने. इन एक्टिविटीज से बच्चों को लगी मोबाइल की लत भी कम होगी.
स्विमिंग

बच्चों को छोटी उम्र में स्विमिंग सिखाने से उनकी बॉडी फ्लैक्सिबल बनती है और उनका माइंड भी स्ट्रॉंग होता है. यह सिर्फ एक एक्स्ट्रा एक्टिविटी नहीं, बल्कि लाइफ सेविंग स्किल है, जो आपके बच्चे को भविष्य में डूबने से बचाएगी. इसके लिए आप आसपास के स्विमिंग पूल में ट्रेनिंग ले सकते हैं. अगर बच्चा छुट्टियों के बाद भी स्विमिंग जारी रखता है, तो वह पूरी तरह से स्विमिंग सीख पाएगा.
कुकिंग

कुकिंग भी एक बेसिक लाइफ स्किल है. इन गर्मियों कि छुट्टियों में आप बच्चों को बेसिक कुकिंग सिखा सकते हैं. हालांकि उन्हें ऐसी डिश बनाना सिखाएं, जिसमें गैस का इस्तेमाल न हो, क्योंकि बच्चे के लिए गैस स्टोव को इस्तेमाल करना खतरनाक हो सकता है. आप उन्हें सैंडविच, शरबत, सलाद और भेलपुरी जैसी डिश बनाना सिखा सकते हैं.
डांस या म्यूजिक

कुछ बच्चों को डांस और म्यूजिक का बहुत शौक होता है. परेंट्स को उन्हें सपोर्ट करना चाहिए. आप अपने बच्चे को गर्मियों की छुट्टियों में डांस क्लास या म्यूजिक क्लास दिलवा सकते हैं. इससे उन्हें कॉन्फिडेंस मिलेगा. इसके अलावा अगर बच्चे को पेंटिंग या किसी और एक्टिविटी में मजा आता है, तो आप उसे वही करवाएं.
कराटे
कराटे एक सेल्फ डिफेंस स्किल है, इसलिए यह हर बच्चे को आनी चाहिए. गर्मी की छुट्टियां इसे सीखने के लिए बेस्ट टाइम है. इससे उनका सेल्फ-कॉन्फिडेंस भी बढ़ता है. कराटे शरीर को फिट रखता है, डिसिप्लिन लाता है और बच्चों को मेंटली मजबूत बनाता है. कराटे बच्चों को सब्र, फोकस और मुश्किल हालात में शांत रहना सिखाता है. आजकल बच्चों, खासकर लड़कियों के लिए सेल्फ-डिफेंस सीखना बहुत जरूरी है.

बेसिक कंप्यूटर
बेसिक कंप्यूटर स्किल्स सीखने से बच्चों को टेक्नोलॉजी के साथ कम्फर्टेबल होने में मदद मिलती है. टाइपिंग, इंटरनेट का सही इस्तेमाल, माइक्रोसॉफ्ट वर्ड, माइक्रोसॉफ्ट पावरपॉइंट और ऑनलाइन लर्निंग जैसी स्किल्स सीखना आगे की पढ़ाई और करियर के लिए बहुत जरूरी है. यह बच्चों की क्रिएटिविटी और प्रॉब्लम सॉल्विंग एबिलिटी को भी बढ़ाता है.
यह भी पढ़ें- CBSE क्यों लाया तीन भाषाओं का फॉर्मूला, इससे बच्चों के सिलेबस में क्या बदलेगा, यहां जानें हर सवाल का जवाब
