Congress Politics: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है. खरगे ने शनिवार को लोकसभा और सभी विधानसभाओं को भंग करने की मांग की. उन्होंने दावा किया कि देश में हुए चुनाव गैर-कानूनी तरीके से कराए गए हैं. इसी आधार पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों की वैधता पर भी सवाल उठाए. खरगे ने मांग की कि सभी सदनों को भंग करके एक बार फिर निष्पक्ष चुनाव कराए जाने चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि चुनावों में EVM की जगह बैलेट पेपर का इस्तेमाल किया जाना चाहिए.
PM और HM गैर-कानूनी तरीके से पद पर बैठे
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि देश आज गैर-कानूनी चुनावों के आधार पर चल रहा है. नरेद्र मोदी गैर-कानूनी प्रधानमंत्री है, शाह गैर-कानूनी गृह मंत्री हैं और सभी राज्यों में मुख्यमंत्री गैर-कानूनी हैं. इन सभी मंत्रियों को भंग कर देना चाहिए और नए स्तर पर एक बार फिर से देश में भी चुनाव आयोजित करवाने चाहिए. साथ ही खरगे ने ईवीएम के कथित गलत इस्तेमाल का भी आरोप लगाया. उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि उनके कार्यकर्ता और नेता भी इस बारे में बात करने लग गए हैं.
SIR पर भी जमकर बरसे खरगे
मल्लिकार्जुन खरगे ने देश के विभिन्न राज्यों में चल रहे SIR पर भी निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि इस प्रक्रिया में कई गड़बड़ियां हैं और सरकार की ओर से कई गलतियां भी निकाली जा रही हैं. अब इसका सीधा असर लोकतंत्र पर पड़ रहा है और वह लगातार कमजोर होता जा रहा है. पत्रकारों से जारी बातचीत के बीच खरगे ने कहा कि SIR के खिलाफ देश भर में आंदोलन जारी रखा जाएगा.
▫️देश में illegal चुनाव हो रहे हैं
— Mallikarjun Kharge (@kharge) October 3, 2026
▫️मोदी illegal प्रधानमंत्री हैं
▫️शाह illegal गृह मंत्री हैं
सरकारें भंग की जाएं और बैलेट पर चुनाव कराए जाएं।
मोदी और शाह SIR के जरिए देश को बर्बाद कर रहे हैं, लोकतंत्र को खत्म करने में लगे हैं। pic.twitter.com/EyrTEpcJjX
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देश में प्रदर्शन तेज! पटना में लेफ्ट ने दिखाई ताकत; पुलिस से हुई झड़प
लोकतंत्र को खत्म करने में लगे
उन्होंने यह भी कहा कि मोदी और शाह SIR के जरिए देश को बर्बाद कर रहे हैं, लोकतंत्र को खत्म करने में लगे हैं. इसके अलावा खरगे ने SIR को लेकर INDIA ब्लॉक की बैठक का जिक्र करते हुए कहा कि 30 सितंबर को हुई बैठक में 20 राजनीतिक दलों के सदस्य और कानूनी सेल के प्रतिनिधि शामिल हों. खरगे के मुताबिक, सभी राजनीतिक दल इस बात पर एकमत थे कि SIR एक नुकसानदेह है और इसके खिलाफ व्यापक स्तर पर प्रदर्शन होना चाहिए.
वोटरों के नाम हटाने की कोशिश की जा रही
कांग्रेस अध्यक्ष ने सवाल खड़ा किया कि अगर एक बूथ की वोटर लिस्ट से 500 वोट हटा दिए जाएं तो इसे निष्पक्ष चुनाव कैसे कहा जाता है. उन्होंने आरोप लगाया कि एक तरफ वोटरों के नाम हटाने की कोशिश की जा रही है और खरगे के आरोप है कि कई लोग (BJP और RSS) वार्ड, पंचायतों और गांवों में जाकर उन फॉर्म भरवा रहे हैं जिनके वोट हटाए जाने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने पूरी तरह गलत बताया.
नौकरी के इंतजार में सड़कों पर उतरे शिक्षक अभ्यर्थी, भोपाल में पदवृद्धि को लेकर आंदोलन ने पकड़ा जोर
