Home राष्ट्रीय मलाइका की मां का मुंबई पुलिस ने दर्ज किया बयान, जाने पति की आत्महत्या के बारे में क्या बोलीं जॉयस अरोड़ा

मलाइका की मां का मुंबई पुलिस ने दर्ज किया बयान, जाने पति की आत्महत्या के बारे में क्या बोलीं जॉयस अरोड़ा

by Nishant Pandey 13 September 2024, 3:53 PM IST (Updated 13 September 2024, 3:59 PM IST)
13 September 2024, 3:53 PM IST (Updated 13 September 2024, 3:59 PM IST)
मलाइका की मां का मुंबई पुलिस ने दर्ज किया बयान, जाने पति की आत्महत्या के बारे में क्या बोलीं जॉयस अरोड़ा- Live Times

Anil Mehta Suicide Case: बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता की आत्महत्या मामले में मुंबई पुलिस ने उनकी मां जॉयस अरोड़ा का बयान दर्ज किया है.

13 September, 2024

Anil Mehta Suicide Case: बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के पिता अनिल मेहता (Anil Mehta) की आत्महत्या मामले में मुंबई पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी है. मुंबई पुलिस ने इस मामले में मलाइका अरोड़ा की मां जॉयस अरोड़ा (Joyce Arora) का बयान दर्ज किया है. पुलिस के अनुसार अनिल मेहता ने 11 सितंबर को सुबह बांद्रा (पश्चिम) के पॉश इलाके में स्थित आयशा मैनर इमारत की छठी मंजिल से छलांग लगा कर अपनी जान दे दी थी. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना के समय मलाइका की मां जॉयस अरोड़ा फ्लैट में थीं.

पुलिस ने जॉयस अरोड़ा का बयान किया दर्ज

मलाइका अरोड़ा की मां जॉयस अरोड़ा ने मुंबई पुलिस को बताया कि 11 सितंबर की सुबह उन्होंने लिविंग रूम में अनिल की चप्पलें देखीं और उन्हें ढूंढना शुरू किया. वह उन्हें बालकनी में ढूंढने गईं. जब वह वहां नहीं मिले तो उन्होंने झुककर नीचे देखा. बिल्डिंग का चौकीदार मदद के लिए चिल्ला रहा था. जॉयसी अरोड़ा ने कहा कि अनिल फ्लैट के परिसर में खून से लथपथ पड़े थे. मलाइका की मां ने पुलिस को बताया कि अनिल किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित नहीं थे.

पुलिस और भी लोगों का बयान करेगी दर्ज

मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस एक-दो दिन में चौकीदार और घटना के चश्मदीदों के अलावा मलाइका और उनकी बहन अमृता अरोड़ा के बयान भी दर्ज करेगी. पुलिस ने बताया कि शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार अनिल मेहता की मौत सिर और अन्य अंगों पर चोट लगने के कारण हुई.

यह भी पढ़ें: Rajkumar Rao नहीं बल्कि इस एक्टर को मिला था Stree का ऑफर, ‘विक्की’ ना बन पाने पर अब हो रहा है पछतावा

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?