Home Top News ‘विदेशी मदद से प्रधानमंत्री बने…’ राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना; बहस की दी खुली चुनौती

‘विदेशी मदद से प्रधानमंत्री बने…’ राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना; बहस की दी खुली चुनौती

by Sachin Kumar 2 November 2026, 6:16 PM IST
2 November 2026, 6:16 PM IST
Rahul Gandhi took aim PM Modi

Rahul Gandhi: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. राहुल ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी विदेशी मदद के सहारे सत्ता में बने हुए हैं. इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री को इस मुद्दे पर खुली बहस की चुनौती भी दी. राहुल ने देश की आर्थिक व्यवस्था और विदेशी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी कभी उनके सामने बहस के लिए नहीं आएंगे, क्योंकि वह अच्छी तरह जानते हैं कि राहुल गांधी उनके बारे में क्या-क्या जानते हैं.

देश से झूठ बोलना बंद कीजिए

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पोस्ट में लिखा, ‘मोदी जी, इस देश से झूठ बोलना बंद कीजिए. आप विदेशी मदद से प्रधानमंत्री बने और विदेशी मदद से ही प्रधानमंत्री बने हुए हैं. उन्होंने आगे लिखा कि आपकी आर्थिक व्यवस्था पूरी तरह विदेशियों के नियंत्रण में और समर्थन से है. विदेशी सोशल मीडिया पूरी तरह आपके साथ खड़ा है.

प्रधानमंत्री को दी खुली बहस की चुनौती

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी को चेतावनी देते हुए कहा कि मैं आपको खुली बहस की चुनौती दी. कोई भी मंच, किसी भी समय. हिम्मत है तो आ जाइए. हालांकि, राहुल ने यह भी दावा कर दिया कि वह इस बहस के लिए कभी सामने नहीं आएंगे. उन्होंने आगे कहा कि वह बहस के लिए इसलिए सामने नहीं आएंगे क्योंकि वह बहुत डरते हैं.

पीएम मोदी के एक बयान पर दिया जवाब

राहुल गांधी की यह टिप्पणी प्रधानमंत्री मोदी के गुजरात में दिए गए एक बयान पर पलटवार है. पीएम मोदी ने एक कार्यक्रम में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि कुछ ताकतें देश को बांटने की कोशिश कर रही हैं. पीएम ने यह भी आरोप लगाया था कि अफवाहें फैलाने और देश की छवि खराब करने के लिए सोशल मीडिया का हथियार के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है. उन्होंने यह भी कहा था कौन व्यक्ति है जो विदेश में जाकर विदेशी लोगों से चुपचाप मिलता है और भारती विरोधी ताकतों का समर्थन करता है.

दिल्ली-NCR में दिवाली पर पटाखे जलाने की अनुमति, सिर्फ दो दिनों तक; जानिए सुप्रीम कोर्ट का फैसला

पीएम मोदी के एक बयान पर निशाना

विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ रामलीला मैदान में एक बड़ा ‘चलो दिल्ली रामलीला मार्च’ में राहुल गांधी भी शामिल हुए थे. इस दौरान राहुल गांधी ने सीईसी ज्ञानेश कुमार और केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा था कि यहां एक साथ आने के लिए आप सभी का धन्यवाद. आपने ज्ञानेश कुमार, पीएम मोदी और अमित शाह को एक स्पष्ट संदेश दिया है. यह भारत के किसानों, युवाओं और मजदूरों की आवाज है. हम संविधान को नष्ट नहीं होने देंगे. आप में से कोई भी संविधान से बड़ा नहीं है, संविधान आप सभी से बड़ा है. इस देश में सालों से वोट चुराए जाते रहे हैं.

राहुल गांधी ने कहा था कि EVM और वोटर लिस्ट के जरिए वोट चुराए गए हैं. वोटर लिस्ट से युवाओं के नाम हटा दिए गए. 2024 का चुनाव अवैध था. मैं ऐसा नहीं कह रहा, बल्कि देश का चुनाव आयोग खुद इस बात की ओर इशारा करता है, क्योंकि वोटर लिस्ट से 13 करोड़ लोगों के नाम हटा दिए गए थे. यह सिर्फ चोरी नहीं, बल्कि देशद्रोह है.

अमित शाह ने भरी हुंकार! BJP के ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ मार्च किया नेतृत्व

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?