Home Latest News & Updates Stock Market में तूफानी तेजी, Sensex 700 अंक उछला, Nifty भी 23,200 के पार खुला

Stock Market में तूफानी तेजी, Sensex 700 अंक उछला, Nifty भी 23,200 के पार खुला

by Preeti Pal 2 November 2026, 9:52 AM IST
2 November 2026, 9:52 AM IST
Stock Market में तूफानी तेजी, Sensex 700 अंक उछला, Nifty भी 23,200 के पार खुला

Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार ने नए हफ्ते की शुरुआत शानदार तेजी के साथ की. सोमवार को बाजार खुलते ही निवेशकों के चेहरे खिल गए. सेंसेक्स 700 अंकों से ज्यादा उछल गया. वहीं, निफ्टी ने भी 23,200 का लेवल पार कर लिया. कच्चे तेल की कीमतों में नरमी, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में गिरावट और ग्लोबल टेक शेयरों में कमजोरी ने भारतीय बाजार का मूड बदलने में बड़ी भूमिका निभाई. सोमवार सुबह बीएसई सेंसेक्स 718.71 अंक यानी 0.97 फीसदी की बढ़त के साथ 75,178.24 पर खुला. वहीं, एनएसई निफ्टी 50 ने 169.20 अंक यानी 0.73 फीसदी की तेजी के साथ 23,222.30 पर कारोबार की शुरुआत की. पिछले हफ्ते बाजार पर दबाव देखने को मिला था. हालांकि, सोमवार की शुरुआत ने निवेशकों को राहत दी. मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि घरेलू और अंतरराष्ट्रीय संकेत फिलहाल भारतीय शेयर बाजार के पक्ष में नजर आ रहे हैं.

कच्चा तेल और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट वीके विजयकुमार के मुताबिक, ब्रेंट क्रूड की कीमत पिछले सप्ताह के 118 डॉलर प्रति बैरल के हाई लेवल से घटकर करीब 110 डॉलर पर आ गई है. इससे भारत जैसे तेल आयात करने वाले देश को राहत मिलने की उम्मीद है. इसके अलावा अमेरिका की 10 साल की बॉन्ड यील्ड घटकर 4.93 प्रतिशत पर आ गई. इससे भी निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ. एक और दिलचस्प वजह ग्लोबल AI शेयरों में कमजोरी रही. पिछले शुक्रवार अमेरिकी नैस्डैक में 2.8 प्रतिशत की गिरावट आई थी. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, AI कंपनियों में निवेश घटने से भारतीय बाजार को फायदा मिल सकता है.

Digital Payment में हरियाणा देश में नंबर वन, 54% से ज्यादा परिवार अब भी कैश व ऑफलाइन खरीदारी पर निर्भर

इन शेयरों में दिखी चमक

सोमवार को ज्यादातर सेक्टर हरे निशान में कारोबार करते नजर आए. निफ्टी ऑयल एंड गैस में 2.60 प्रतिशत की तेजी रही. ऑटो सेक्टर 0.94 प्रतिशत और IT सेक्टर 0.73 फीसदी चढ़ा. इसके अलावा PSU बैंक, फार्मा और हेल्थकेयर शेयरों में भी बढ़त दर्ज की गई. हालांकि, निफ्टी मीडिया में 0.58 फीसदी और रियल्टी सेक्टर में 0.54 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली.

सोने-चांदी का हाल

कमोडिटी बाजार में ब्रेंट क्रूड करीब 110 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था. वहीं, 24 कैरेट सोना 1,38,920 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 1,81,647 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई. एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी 2.23 प्रतिशत चढ़ा. जापान के निक्की और हांगकांग के हेंग सैंग में भी हल्की तेजी रही. ऐसे में एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अक्टूबर में मजबूत GST कलेक्शन और बैंक क्रेडिट ग्रोथ जैसे घरेलू आंकड़े भी बाजार को सहारा दे रहे हैं. इसके अलावा आने वाले बजट में लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन (LTCG) टैक्स में संभावित बदलाव की उम्मीद भी है. फिलहाल बाजार में तेजी का माहौल है, लेकिन निवेशकों को किसी भी जल्दबाजी से बचकर सोच-समझकर निवेश करना चाहिए.

News Source: ANI

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी गिरावट, सोने ने दिया झटका, लेकिन बैंकों से आई अच्छी खबर

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?