Home Top News 24 राज्यसभा सीटों पर इस दिन होगा चुनाव, खड़गे और दिग्विजय सिंह समेत ये दिग्गज हो रहे रिटायर

24 राज्यसभा सीटों पर इस दिन होगा चुनाव, खड़गे और दिग्विजय सिंह समेत ये दिग्गज हो रहे रिटायर

by Neha Singh 22 May 2026, 11:29 AM IST
22 May 2026, 11:29 AM IST
Rajya Sabha Election

Rajya Sabha Election: चुनाव आयोग ने शुक्रवार को 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव की घोषणा की है. चुनाव आयोग ने प्रेस नोट में कहा है कि राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव 18 जून को होंगे. सभी सीटों पर मौजूदा सदस्य 21 जून से 19 जुलाई तक अलग-अलग तारीखों पर रिटायर हो रहे हैं. राज्यसभा चुनाव आंध्र प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक में चार-चार सीटों, मध्य प्रदेश और राजस्थान में तीन-तीन सीटों, झारखंड में दो सीटों और मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम में एक-एक सीट पर होंगे.

8 जून तक नामांकन की तारीख

चुनाव आयोग के जारी शेड्यूल के मुताबिक, राज्यसभा चुनाव के लिए नोटिफिकेशन 1 जून को जारी किया जाएगा. नामांकन फाइल करने की आखिरी तारीख 8 जून है. नामांकन पेपर की जांच 9 जून को होगी और उम्मीदवार 11 जून तक अपना नामांकन वापस ले सकते हैं. वोटिंग 18 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे के बीच होगी और वोटों की गिनती उसी दिन शाम 5 बजे होगी. 20 जून तक चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी.

ये दिग्गज हो रहे रिटायर

क्रम संख्याराज्यसदस्य का नामसेवानिवृत्ति की तिथि
1आंध्र प्रदेशअयोध्या रामी रेड्डी अल्ला21.06.2026
2आंध्र प्रदेशनथवानी परिमल21.06.2026
3आंध्र प्रदेशपिल्ली सुभाषचंद्र बोस21.06.2026
4आंध्र प्रदेशसना सतीश बाबू21.06.2026
5गुजरातरामभाई हरजीभाई मोकारिया21.06.2026
6गुजरातअमीन नरहरि हीराभाई21.06.2026
7गुजरातगोहिल शक्तिसिंहजी हरिचंद्रसिंहजी21.06.2026
8गुजरातरमीला बेचारभाई बारा21.06.2026
9झारखंडदीपक प्रकाश21.06.2026
10झारखंडशिबू सोरेन ( 04.08.2025 को निधन के बाद से रिक्त)21.06.2026
11मध्य प्रदेशजॉर्ज कुरियन21.06.2026
12मध्य प्रदेशदिग्विजय सिंह21.06.2026
13मध्य प्रदेशसुमेर सिंह सोलंकी21.06.2026
14मणिपुरमहाराजा सनाजाओबा लीशेम्बा21.06.2026
15मेघालयवानवेरॉय खार्लुखी21.06.2026
16राजस्थाननीरज डांगी21.06.2026
17राजस्थानराजेंद्र गहलोत21.06.2026
18राजस्थानरवनीत सिंह21.06.2026
19अरुणाचल प्रदेशनबाम रेबिया23.06.2026
20कर्नाटकनारायाण कोरगप्पा25.06.2026
21कर्नाटकइरन्ना कदाडी25.06.2026
22कर्नाटकएच.डी. देवेगौड़ा25.06.2026
23कर्नाटकमल्लिकार्जुन खड़गे25.06.2026
24मिजोरमके. वनलालवेना19.07.2026

चुनाव आयोग के निर्देश

चुनाव आयोग ने इन चुनावों के लिए खास निर्देश जारी किए है. आयोग ने साफ किया है कि मतदान के दौरान केवल रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा उपलब्ध कराया गया बैंगनी रंग का स्केच पेन ही इस्तेमाल करें. इसके अलावा कोई भी अन्य पेन इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं है. निष्पक्ष मतदान पक्का करने के लिए ऑब्जर्वर भी अपॉइंट किए जाएंगे.

यह भी पढ़ें- PM Modi: 5 देशों की यात्रा पूरी कर स्वदेश लौटे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, इन मुद्दों पर हुई खास चर्चा

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?