Home पर्यटन मध्य प्रदेश का इकलौता Hill Station, जहां हर मोड़ पर दिखती है नेचर की खूबसूरती

मध्य प्रदेश का इकलौता Hill Station, जहां हर मोड़ पर दिखती है नेचर की खूबसूरती

by Preeti Pal 22 May 2026, 11:34 AM IST (Updated 22 May 2026, 4:10 PM IST)
22 May 2026, 11:34 AM IST (Updated 22 May 2026, 4:10 PM IST)
मध्य प्रदेश का इकलौता Hill Station, जहां हर मोड़ पर दिखती है नेचर की खूबसूरती

Madhya Pradesh Hill Station: मध्य प्रदेश का नाम आते ही लोगों के दिमाग में ऐतिहासिक किले, पुराने मंदिर, जंगल और वाइल्डलाइफ सेंचुरी की तस्वीर बनती है. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इसी स्टेट में एक बहुत खूबसूरत हिल स्टेशन भी है, जिसे ‘सतपुड़ा की रानी’ कहा जाता है. इस जगह का नाम है पचमढ़ी. हरियाली से घिरी पहाड़ियां, झरनों की आवाज, शांत घाटियां और ठंडी हवा इस जगह को इतना खास बनाती हैं कि यहां पहुंचते ही शहर की भागदौड़ और स्ट्रेस जैसे गायब हो जाता है.

इकलौटा हिल स्टेशन

सतपुड़ा माउंटेन रेंज में बसा पचमढ़ी मध्य प्रदेश का इकलौता हिल स्टेशन है. यही वजह है कि ये जगह धीरे-धीरे देशभर के ट्रैवलर्स की पसंद बनती जा रही है. यहां का मौसम सालभर सुहावना रहता है. ऐसे में गर्मियों में भी लोग राहत पाने के लिए यहां पहुंचते हैं. हालांकि, पचमढ़ी सिर्फ खूबसूरत नजारों के लिए ही नहीं, बल्कि एडवेंचर, धार्मिक सिग्निफिकेंस और शांत माहौल के लिए भी फेमस है. पचमढ़ी की सबसे बड़ी खासियत इसकी नेचुरल खूबसूरती है. यहां घने जंगल, ऊंचे पहाड़, छोटे-बड़े झरने और हर तरफ फैली हरियाली देखने वालों का दिल जीत लेती है. सुबह-सुबह पहाड़ियों के बीच तैरते बादल और ठंडी हवा किसी फिल्मी सीन से कम नहीं लगते. यही वजह है कि फोटोग्राफी पसंद करने वाले लोग यहां बार-बार आना चाहते हैं.

एडवेंचर लवर्स के लिए परफेक्ट

अगर आप एडवेंचर पसंद करते हैं, तो पचमढ़ी आपके लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं. यहां ट्रैकिंग, हाइकिंग, कैंपिंग और नेचर वॉक जैसी कई मजेदार एक्टिविटीज़ का मजा लिया जा सकता है. जंगलों के बीच बने रास्ते और पहाड़ी ट्रेल्स काफी थ्रिलिंग एक्सपीरियंस देते हैं. कई लोग यहां सिर्फ ट्रेकिंग और सनराइज देखने के लिए पहुंचते हैं.

धार्मिक महत्व

पचमढ़ी का धार्मिक महत्व भी काफी खास माना जाता है. यहां मौजूद पांडव गुफाओं को लेकर मान्यता है. कहा जाता है कि, महाभारत काल में पांडवों ने अपने वनवास के दौरान यहां टाइम बिताया था. यही वजह है कि ये जगह सिर्फ टूरिस्ट्स के बीच ही नहीं बल्कि श्रद्धालुओं के बीच भी काफी पॉपुलर है. जटा शंकर गुफा भी यहां का बड़ा धार्मिक स्थल है, जो भगवान शिव को डेडिकेटेड है. गुफा के आसपास की चट्टानें और पीसफुल एनवायरमेंट लोगों को शांति देता है.

ब्रिटिश अफसर ने की खोज, आज बना टूरिज्म हॉटस्पॉट! जानिए भारत के पहले हिल स्टेशन की ऐतिहासिक कहानी

दूसरे हिल स्टेशन्स से अलग

पचमढ़ी की एक और खास बात यह है कि यहां दूसरे हिल स्टेशनों जैसी ज्यादा भीड़ नहीं मिलती. यही वजह है कि फैमिली, कपल्स और पीस पसंद करने वाले लोग इसकी तरफ ज्यादा अट्रैक्ट होते हैं. यहां की शांति लोगों को रिलैक्स कर देती है. अगर आप कुछ दिनों के लिए मोबाइल, ट्रैफिक और शोरगुल से दूर रहना चाहते हैं, तो ये जगह बिल्कुल परफेक्ट है.

घूमने की जगहें

घूमने की बात करें तो पचमढ़ी में कई शानदार जगहें हैं. बी फॉल्स यहां का सबसे फेमस झरना है, जहां लोग नहाने, फोटोग्राफी करने और फैमिली-फैंड्स के साथ टाइम बिताने पहुंचते हैं. वहीं, धूपगढ़ मध्य प्रदेश का सबसे ऊंचा पॉइंट माना जाता है. यहां से सनराइज और सनसेट का नजारा इतना खूबसूरत दिखता है कि लोग घंटों वहीं बैठकर नेचर का आनंद लेते रहते हैं. अप्सरा विहार भी यहां की बहुत सुंदर जगहों में शामिल है. यह एक नेचुरल तालाब जैसी जगह है, जहां छोटा सा झरना बहता है. फैमिली टाइम के लिए इस जगह को भी काफी पसंद किया जाता है. यहां का साफ पानी और हरियाली लोगों को अपनी तरफ खींच लेती है.

कब और कैसे जाएं?

अगर पचमढ़ी घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो अक्टूबर से फरवरी का टाइम सबसे बेहतरीन माना जाता है. इस बीच मौसम ठंडा रहता है. हालांकि मानसून में भी ये जगह किसी जन्नत से कम नहीं लगती. बारिश के टाइम यहां के झरने और जंगल और ज्यादा खूबसूरत हो जाते हैं. इसके अलावा पचमढ़ी पहुंचना भी काफी आसान है. भोपाल का राजा भोज एयरपोर्ट यहां का सबसे नजदीकी एयरपोर्ट है. वहीं पिपरिया रेलवे स्टेशन सबसे नजदीकी स्टेशन माना जाता है. बॉय रोड भी यहां आसानी से पहुंचा जा सकता है.

भारत के इन 15 हिल स्टेशन्स पर मनाएं New Year 2025 का जश्न, नया साल बन जाएगा यादगार

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?