Home राष्ट्रीय एशियाई ओलंपिक परिषद के अध्यक्ष चुने जाने वाले पहले भारतीय बने रणधीर सिंह, जानिए कौन हैं

एशियाई ओलंपिक परिषद के अध्यक्ष चुने जाने वाले पहले भारतीय बने रणधीर सिंह, जानिए कौन हैं

by Nishant Pandey
0 comment
OCA के अध्यक्ष चुने जाने वाले पहले भारतीय बनें रणधीर सिंह, जानिए कौन हैं- Live Times

Randhir Singh: भारत के पूर्व निशानेबाज और अनुभवी खेल प्रशासक रणधीर सिंह को रविवार को एशियाई ओलंपिक परिषद (OCA) का अध्यक्ष चुना गया है.

08 September, 2024

Randhir Singh: पूर्व भारतीय निशानेबाज और अनुभवी खेल प्रशासक रणधीर सिंह (Randhir Singh) को रविवार को एशियाई ओलंपिक परिषद (OCA) का अध्यक्ष चुना गया है. रणधीर सिंह OCA के अध्यक्ष चुने जाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं. 5 बार के ओलंपिक निशानेबाज रहे रणधीर सिंह OCA अध्यक्ष पद के लिए एकमात्र योग्य उम्मीदवार थे. OCA के अध्यक्ष के रूप में उनका कार्यकाल साल 2024 से 2028 तक चलेगा.

शेख अहमद की जगह लेंगे रणधीर सिंह

बता दें कि पूर्व निशानेबाज रणधीर सिंह साल 2021 से OCA के कार्यवाहक अध्यक्ष रहे, वे कुवैत के शेख अहमद अल-फहाद अल-सबाह की जगह ले रहे हैं, जिन पर इस साल मई में खेल प्रशासन ने नैतिकता उल्लंघन के कारण 15 साल का प्रतिबंध लगाया था. भारतीय और एशियाई खेल निकायों में विभिन्न प्रशासनिक पदों पर रह चुके रणधीर सिंह को खेल मंत्री मनसुख मंडाविया (Mansukh Mandaviya) और एशिया के सभी 45 देशों के शीर्ष खेल नेताओं की मौजूदगी में आधिकारिक तौर पर OCA का अध्यक्ष नामित किया गया.

कौन हैं रणधीर सिंह?

भारत के पूर्व निशानेबाज रणधीर सिंह पंजाब के पटियाला से हैं. वह खिलाड़ियों के परिवार से ताल्लुक रखते हैं. उनके चाचा महाराजा यादवेंद्र सिंह ने भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेला और IOC के सदस्य थे. उनके पिता भलिंद्र सिंह भी प्रथम श्रेणी के क्रिकेटर थे. रणधीर सिंह ने साल 1968 से 1984 तक मिश्रित ट्रैप में 5 ओलिंपिक खेलों में भाग लिया. वे कर्णी सिंह के बाद पांच ओलिंपिक में भाग लेने वाले दूसरे भारतीय बने थे. उन्होंने 4 एशियाई खेलों में पदक भी जीते हैं. रणधीर सिंह 2001 से 2014 के बीच IOC के सदस्य भी रहे.

यह भी पढ़ेंः  ब्रेकिंग न्यूज़ से लेकर ताज़ा खबरों तक, भारत का टॉप हिंदी न्यूज़ चैनल

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?