Home Top 3 News ‘सफलता की शुरुआत हमेशा असफलता से होती है…’, इन Motivational Quotes के साथ अपने दिन को बनाएं बेहतर

‘सफलता की शुरुआत हमेशा असफलता से होती है…’, इन Motivational Quotes के साथ अपने दिन को बनाएं बेहतर

by Live Times 13 July 2024, 8:28 AM IST (Updated 17 June 2026, 5:47 PM IST)
13 July 2024, 8:28 AM IST (Updated 17 June 2026, 5:47 PM IST)
'सफलता की शुरुआत हमेशा असफलता से होती है...', इन Motivational Quotes के साथ अपने दिन को बनाएं बहतर

Thought of the day: मोटिवेशन एक ऐसा बूस्टर डोज है, जिसके बाद हमें हर काम संभव लगने लगता है. शरीर और दिमाग में एक नई ताजगी आजाती है. ऐसे ही Motivational Quotes के साथ आप भी अपने दिन की शुरुआत कर सकते हैं.

13 July, 2024

Thought of the day: भागदौड़ भरी जिंदगी में हम हमेशा अपने लिए समय निकालना भूल जाते हैं. अगर आप भी ऐसे करते हैं तो आज से ही अपनी इस आदत को बदल दीजिए, क्योंकि दिन की शुरुआत से ही हमारा मोटिवेट (Motivate) होना जरूरी होता है. ऐसा करने से नई आशा का संचार होने लगता है. सब काम पूरे होने लगने लगते हैं. अपने आप पर यकीन और ज्यादा बढ़ जाता है. साथ ही एक्सपर्ट भी बताते हैं कि ऐसा करने से दिमाग एक खास तरीके के हॉरमोंस रिलीज करता है, जिसे हम अच्छा और खुश महसूस करते हैं. ऐसे में रोज हमें ऐसे मोटिवेशनल कोट्स (Motivational Quotes) जरूर पढ़ने चाहिए.

सफर में मुश्किलें आएं, तो हिम्मत और बढ़ जाती है.
अगर कोई रास्ता रोके, तो जुर्रत और बढ़ जाती है.
अगर बिकने पर आ जाओ, तो घट जाता है दाम अक्सर.
ना बिकने का इरादा हो तो, कीमत और बढ़ जाती है.

जिस-जिस पर यह जग आज हंसता है…
वही कल इतिहास रचता है.

हवाओं ने मुझे हताश करने की बहुत कोशिश की.
लेकिन मैं वो परिंदा हूं जिसने ऊंची उड़ान भरने की साजिश की.

जीत लो हर लम्हा
बीत जाने से पहले
लौट कर यादें आती हैं
वक्त नहीं…

अभी तो असली उड़ान बाकी है, परिंदे का इम्तिहान बाकी है.
क्यों भाग रहे हो जिंदगी की रेस से अभी तो पूरा आसमान बाकी है.

Follow Us On: Facebook | X | LinkedIn | YouTube Instagram

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?