Home चुनाव Arjun Ram Meghwal on PM: फिर नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहता है देश: अर्जुन राम मेघवाल

Arjun Ram Meghwal on PM: फिर नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहता है देश: अर्जुन राम मेघवाल

by Live Times 12 May 2024, 8:59 AM IST (Updated 28 June 2026, 2:06 PM IST)
12 May 2024, 8:59 AM IST (Updated 28 June 2026, 2:06 PM IST)
Union Minister Arjun Ram Meghwal

Arjun ram meghwal on PM: केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि पूरा देश मोदी को फिर PM बनते देखना चाहता है. लोकसभा चुनाव अगले प्रधानमंत्री का निर्धारण करते हैं. इसलिए देश के विकास के लिए पूरा देश एक बार फिर मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहता है.

12 May, 2024

Arjun ram meghwal on PM: भारतीय जनता पार्टी से केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल (Union Minister Arjun Ram Meghwal) ने कहा कि लोकसभा चुनाव अगला प्रधानमंत्री तय करता है. देश के विकास के लिए पूरा देश एक बार फिर नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहता है. वहीं मेघवाल ने यह बयान BJP के उत्तर पश्चिम दिल्ली के उम्मीदवार योगेन्द्र चंदोलिया और पश्चिम दिल्ली के उम्मीदवार कमलजीत सहरावत के समर्थन में सार्वजनिक सभाओं को संबोधित किया.

विकास के लिए देश फिर से नरेन्द्र मोदी को देखना चाहता है देश

लोकसभा चुनाव अगले प्रधानमंत्री का निर्धारण करेगा. इसलिए, देश के विकास के लिए, पूरा देश मोदी को एक बार फिर प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहता है. अर्जुन राम मेघवाल का कहा कि प्रधानमंत्री ने उज्ज्वला योजना और जनधन योजना जैसी योजनाओं से लोगों को सीधा लाभ पहुंचाया है. इसके अलावा मुफ्त राशन उपलब्ध कराकर मोदी ने यह सुनिश्चित किया है कि कोई भूखा नहीं सोएगा.

वीके सिंह ने सता तंज कहा केजरीवाल सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त

अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि मोदी सरकार ने आंतरिक सुरक्षा का मुद्दा हो या फिर सीमा पर विरोधी देशों को मुंहतोड़ जवाब देने का काम किया है. पिछली सरकार के तुलना में काफी बेहतर काम हुआ है. भाजपा सरकार ने ऐसा तय किया है कि कोई भी भूखा नहीं सोएगा. वहीं दूसरी तरफ उत्तर पश्चिम क्षेत्र में वीके सिंह ने कहा कि दिल्ली में एक ऐसी सरकार चल रही है, जो की भ्रष्टाचार में लिप्त रही. पिछली सरकारों ने जो किया, 10 साल में उसका 10 फिसदी भी काम केजरीवाल का सरकार नहीं कर सकी, इसलिए ऐसे में हमारी ये जिम्मेदारी है कि लोग दिल्ली से कोई ऐसा न चुने जो भ्रष्टाचार में लिप्त हो.

जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली की 7 सीटों पर छठे चरण में 25 मई को वोटिंग होनी है.

ये भी पढ़ें – भारत का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल  ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग अपडेट्स तुरंत पाएं

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?