Home राजनीति CEC: मुख्य चुनाव आयुक्त को मिली ‘Z’ कैटेगरी सुरक्षा, खुफिया एजेंसियों ने किया था अलर्ट

CEC: मुख्य चुनाव आयुक्त को मिली ‘Z’ कैटेगरी सुरक्षा, खुफिया एजेंसियों ने किया था अलर्ट

by Rashmi Rani
0 comment
Chief Election Commissioner

CEC: संभावित खतरों को देखते हुए केंद्र सरकार ने मुख्य चुनाव आयुक्त को हथियारबंद कमांडो से लैस जेड श्रेणी की वीआईपी सुरक्षा देने का फैसला किया है.

09 April, 2024

CEC: केंद्र सरकार ने मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार की सुरक्षा बढ़ा दिया है. संभावित खतरों को देखते हुए केंद्र सरकार ने यह फैसला लिया है. मुख्य चुनाव आयुक्त को हथियारबंद कमांडो से लैस जेड श्रेणी की वीआईपी सुरक्षा दी जाएगी. खुफिया एजेंसियों की ओर से एक अलर्ट जारी किया गया था.जिसके बाद यह फैसला लिया गया है.

दुश्मन देश साजिश रचने की फिराक में

सूत्रों के अनुसार राजीव कुमार के खिलाफ दुश्मन देश साजिश रचने की फिराक में हैं. जिसे देखते हुए राजीव कुमार को जेड श्रेणी की वीआईपी सुरक्षा देने का फैसला लिया गया है. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल को इस काम के लिए करीब 40-45 कर्मियों व जवानों की टुकड़ी मुहैया कराने का जिम्मा सौंपा है.

सशस्त्र कमांडो मुख्य चुनाव आयुक्त के साथ रहेंगे

बता दें कि केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने एक रिपोर्ट तैयार की है. जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त कुमार के लिए कड़ी सुरक्षा की सिफारिश की गई है. ये कदम सात चरणों में होने जा रहे आम चुनाव की तैयारियों के बीच उठाया गया है. आम चुनाव 19 अप्रैल से शुरू होंगे. सूत्रों ने बताया कि सशस्त्र कमांडो देश में यात्रा के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त के साथ रहेंगे.

कौन हैं राजीव कुमार

सरकार के इस फैसले के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त देशभर में यात्रा के दौरान ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा घेरे में रहेंगे. मालूम हो कि राजीव कुमार 1984 बैच के सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी हैं. 15 मई 2022 में उन्हें मुख्य चुनाव आयुक्त बनाया गया था. वहीं, 2020 में उन्हें चुनाव आयोग में चुनाव आयुक्त बनाया गया था.

यह भी पढ़ें : भारत का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल, बड़ी खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, ताज़ातरीन समाचार

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?