Home राजनीति कांग्रेस का उद्देश्य जनकल्याण और जनता की प्रगति

कांग्रेस का उद्देश्य जनकल्याण और जनता की प्रगति

by Live Times 28 December 2023, 1:42 PM IST (Updated 24 July 2025, 1:20 PM IST)
28 December 2023, 1:42 PM IST (Updated 24 July 2025, 1:20 PM IST)
कांग्रेस का उद्देश्य जनकल्याण और जनता की प्रगति, स्थापना दिवस पर खड़गे, राहुल समेत दिग्गजों का जमावड़ा

28 दिसंबर 2023

स्थापना दिवस पर खड़गे, राहुल समेत दिग्गजों का जमावड़ा

कांग्रेस के 139वें स्थापना दिवस पर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत तमाम दिग्गज नेता दिल्ली में पार्टी ऑफिस पर जुटे। खड़गे ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ऐसे भारत के निर्माण की दिशा में काम किया है जो संसदीय लोकतंत्र और समानता पर आधारित हो।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा कि कांग्रेस का उद्देश्य जन कल्याण और भारत के लोगों की प्रगति है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का विश्वास ऐसे भारत में है, जहां समानता हो और भेदभाव के बिना सभी के लिए अवसर हों, जहां संविधान में दर्ज राजनीतिक, आर्थिक तथा सामाजिक अधिकारों का पालन हो।

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा कि हमें गर्व है कि पिछले 138 वर्ष से हम इस प्रकार के भारत के निर्माण के लिए पूरी ईमानदारी से संघर्ष करते आ रहे हैं। कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रत्येक भारतीय को दिल से शुभकामनाएं।

वहीं कंग्रेस नेता अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पार्टी के कार्यकार्ताओं को बधाई दी और कहा कि कांग्रेस जैसे संगठन का हिस्सा होने पर वह गौरवान्वित हैं जिसका आधार सत्य और अहिंसा है और प्रेम, बंधुत्व, सम्मान तथा समानता जिसके स्तंभ हैं और देशभक्ति जिसकी छत है।

आपको बता दें कि कांग्रेस का अपना 139वां स्थापना दिवस मना रही है। साथ ही पार्टी अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव की शुरूआत नागपुर से ‘हैं तैयार हम’ के नारे के साथ विशाल रैली करके करेगी। पार्टी नेताओं के मुताबिक सोनिया गांधी और राहुल गांधी रैली को संबोधित करेंगे।

गौरतलब है कि कांग्रेस के स्थापना दिवस के मौके पर खरगे ने यहां पार्टी मुख्यालय में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा समेत वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

यह भी पढ़ें: राजनीति समाचार, भारतीय राजनीतिक खबरें, पॉलिटिक्स की ताज़ा ब्रेकिंग

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?