Home राजनीति कांग्रेस ने बदला भारत जोड़ो यात्रा का नाम, ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’

कांग्रेस ने बदला भारत जोड़ो यात्रा का नाम, ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’

by Farha Siddiqui 4 January 2024, 5:57 PM IST (Updated 29 July 2025, 5:45 PM IST)
4 January 2024, 5:57 PM IST (Updated 29 July 2025, 5:45 PM IST)
Bharat jodo nyay yatra

04 January 2024   

अब राहुल की यात्रा का नाम ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’

कांग्रेस ने राहुल गांधी के नेतृत्व वाली मणिपुर से मुंबई तक 14 जनवरी से शुरू होने वाली यात्रा का नाम बदल दिया है। पार्टी ने भारत न्याय यात्रा का नाम बदलकर भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ कर दिया है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी महासचिवों, राज्य प्रभारियों, राज्य इकाई प्रमुखों और कांग्रेस विधायक दल के नेताओं की बैठक मे इस पर फैसला किया गया। बैठक के बाद इलका ऐलान कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने किया।

इस मौके पर रमेश ने दावा किया कि ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ राजनीति के लिए उतनी ही परिवर्तनकारी साबित होगी, जितनी कन्याकुमारी से कश्मीर तक ‘भारत जोड़ो यात्रा’ हुई थी।

रमेश ने कहा कि कांग्रेस विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ के नेताओं को इस यात्रा में भाग लेने के लिए आमंत्रित कर रही है। उन्होने बताया कि इसके लिए सभी को न्यौते भेजे जा रहे हैं। और 6,713 किलोमीटर से ज्यादा की यात्रा बसों के जरिये और पैदल तय की जाएगी। इसमें 110 जिले, लगभग 100 लोकसभा सीटें और 337 विधानसभा क्षेत्र शामिल होंगे। ये यात्रा अरुणाचल प्रदेश समेत करीब 15 राज्यों से होकर गुजरेगी।

यह भी पढ़ें: राजनीति समाचार, भारतीय राजनीतिक खबरें, पॉलिटिक्स की ताज़ा ब्रेकिंग

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?