Home राजनीति कांग्रेस और आप में सीट बंटवारे पर चर्चा, मिलकर लड़ेंगे लोकसभा

कांग्रेस और आप में सीट बंटवारे पर चर्चा, मिलकर लड़ेंगे लोकसभा

by Live Times
0 comment

कांग्रेस और आप मिलकर लड़ेंगे लोकसभा

कांग्रेस और आम आदमी पार्टी आप ने लोकसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे को लेकर सोमवार को चर्चा की। बैठक के बाद कांग्रेस के नेता मुकुल वासनिक ने कहा कि चुनाव से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई है। उन्होंने कहा बातचीत जारी रहेगी और हम फिर मिलेंगे। उसके बाद ही हम सीटों के बंटवारे पर अंतिम फैसला लेंगे। हर चीज पर हम विस्तार से चर्चा करेंगे हम एक साथ चुनाव लड़ेंगे और बीजेपी को लोकसभा चुनाव में कड़ी टक्कर देंगे।

इस बैठक में आप के राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक और दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज भी शामिल हुए। तो वहीं कांग्रेस की तरफ से राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली और पार्टी के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद और मोहन प्रकाश भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: राजनीति समाचार, भारतीय राजनीतिक खबरें, पॉलिटिक्स की ताज़ा ब्रेकिंग

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?