08 January 2024
7 जनवरी तक जेएन.1 के 682 मामले 12 राज्यों से आए सामने
देश में पिछले 24 घंटो में कोरोना वायरस के 605 मए मामले सामने आए है। जबकि 4 लोगों की इस गंभीर बीमारी से मौत हो गई। जिनमें केरल से 2 लोगों की तो कर्नाटक और त्रिपुरा में 1-1 मरीज़ की जान गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने ये जानकारी दी।
वही कोरोना वायरस के नए वेरिएंट जेएन.1 के 7 जनवरी तक 12 राज्यों से 682 नए मामले दर्ज किए गए है। जिनमें कर्नाटक से 199, केरल से 148, महाराष्ट्र से 139, गोवा से 47, गुजरात से 36, आंध्र प्रदेश से 30, राजस्थान से 30, तमिलनाडु से 26, दिल्ली से 21, ओडिशा से 3, तेलंगाना से 2 और हरियाणा से 1 मामला सामने आया है।
भारत में कोविड-19 के मामलों में इजाफा, और जेएन.1 वेरिएंट का पता लगने के बाद, केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से लगातार इसकी निगरानी करने को कहा है।
डब्ल्यूएचओ ने तेजी से बढ़ते इसके मामलों को देखते हुए जेएन.1 को एक अलग वेरिएंट ऑफ इंटरेस्ट स्वरूप के रूप में वर्गीकृत किया है। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक ये वैश्विक सार्वजनिक स्वास्थ्य के प्रति कम जोखिम वाला है।
गौरतलब है कि साल 2020 की शुरुआत से अब तक करीब 4 सालों में देश में कोरोना की चपेट में लगभग साढ़े चार करोड़ से ज्यादा लोग आए। इससे 5.3 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। जबकि स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक इस संक्रमण से उबरने वाले लोगों की तादात 4.4 करोड़ से ज्यादा रही, और इस संक्रमण से ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है।
यह भी पढ़ें : हेल्थ न्यूज़ हिंदी में, Latest Health News, स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा ख़बरें
